
जालंधर, एच एस चावला। सन् 2019 में 14 फरवरी को 40 सीआरपीएफ जवानों पर आईईडी ब्लास्ट द्वारा आत्मघाती हमले में वीरगति को प्राप्त हो गये थे । पुलवामा जिले के इस विभत्स घटना की पूरे विश्व में निन्दा की गई। लवली प्रोफेशनल विश्वविधालय में आज एनसीसी कैडेटो, एनएसएस केडेटो और छात्र छात्राओं ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान पर दो मिनट का मौन और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की गई।

स्मरण समारोह में डा. अशोक कुमार मितल राज्यसभा सदस्य, चान्सलर, कर्नल डा० रशमी मितल प्रो चान्सलर, डा० जसपाल सिंह सन्धु वाइस चान्सलर, कर्नल विनोद जोशी कमान अधिकारी 2 पंजाब एनसीसी बटालियन, शिक्षक गण उपस्थित रहें। एनसीसी कैडेटो ने अपने विचार व्यक्त किये।

पुलवामा हमले का परिणाम आतंकवादी कैम्प बालाकोट को स्पेशल फोर्स द्वारा बर्बाद कर पूरा हुआ। शहीदो की आत्मा की शान्ति के लिये ज्योत प्रज्जवलित की गई और अन्य केडेटो द्वारा मोमबती द्वारा शांति मार्च निकाला गया।

कर्नल विनोद जोशी ने प्रेस को बताया देश के बार्डर और देश के अन्दर ऐसे हमलों का मुंह तोड़ जबाब राष्ट्र के सैनिकों द्वारा दिया जायेगा और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक ने पडोसी देशो को स्पष्ट संदेश दिया है। डा. अशोक मितल ने शहीदों के परिवार के सदस्यों को विश्वविद्यालय में योग्यतानुसार नौकरी और उनके बच्चों को फ्री शिक्षा का खुला अवसर दिया । कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयकार के साथ सम्पन्न हुई।























































