ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

CEO ओमपाल सिंह व सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने कैंट में आ रही सीवरेज समस्या का किया निरीक्षण

बोर्ड अधिकारियों को इस समस्या के समाधान हेतु दिए निर्देश , कैंट वासियों से भी मांगा सहयोग

कहा – सीवरेज व नालियों में पानी की निकासी का अवरोध उत्पन्न करने वाले कार्य न करें

जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला/रमन जिंदल। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के CEO ओमपाल सिंह व भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने कैंट क्षेत्र में आ रही सीवरेज समस्या का निरीक्षण किया। सीवरेज के ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाने के लिए वह अपने विभाग के साथ खुद मौके पर पहुंचे।

गौरतलब है कि कैंट सिविल क्षेत्र में MES के एसटीपी प्लांट के सुचारू रूप से कार्य न करने के कारण छावनी के क्षेत्र में सीवरेज के पानी की निकासी की समस्या कई जगह उत्पन्न हो रही है। लगभग डेढ़ वर्ष पहले भी कैंटोनमैंट बोर्ड उपाध्यक्ष पुनीत भारती शुक्ला ने व्यक्तिगत प्रयासों से MES के अधिकारियों के सहयोग से इस समस्या का समाधान करवाया था, लेकिन यह समस्या फिर उत्पन्न हो गई, जिसके चलते CEO ओमपाल सिंह व सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला के साथ कई स्थानों का दौरा किया और बोर्ड अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करने हेतु निर्देश दिए, ताकि लोगों को सीवरेज के ओवरफ्लो, बदबू व गंदगी की समस्या से निजात मिल सके।

PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने बताया कि छावनी में सीवरेज की निकासी के लिए एम.ई.एस. पर निर्भर न रहना पड़े इसके लिए सीईओ श्री ओमपाल सिंह व बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल बड़ी गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग द्वारा नगर निगम जालंधर के माध्यम से कैंटोनमेंट क्षेत्र के पानी की निकासी के कार्य के लिए 6 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय से प्राप्त कर नगर निगम जालंधर को शेयरिंग के रूप में देगा, जिससे कैंटोनमैंट क्षेत्र की आम जनता के सीवरेज का पानी दशहरा ग्राऊंड से लेकर बम्बीवाल तक ले जाने के लिए नगर निगम कार्य करेगा, जिसकी एवज में छावनी कैंटोनमैट बोर्ड नगर निगम को सालाना खर्च भी देगा व दशहरा ग्राऊंड से बम्बीवाल तक लाइन बिछाने के लिए लगभग 8-10 करोड़ रुपए भी रक्षा मंत्रालय से प्राप्त कर सीवरेज बोर्ड को दिए जाएंगे, जिसके चलते सीवरेज बोर्ड द्वारा इसे खर्च कर इस समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।

पुनीत भारती शुक्ला ने बताया इस समस्या पर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया कि छावनी के सीवरेज की निकासी के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड आत्मनिर्भर हो परंतु इस समस्या को समझ कर बतौर कैंटोनमैंट बोर्ड के आम लोगों का प्रतिनिधि होने के नाते मैंने कई बार इस समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान सीईओ ओमपाल सिंह व बोर्ड अध्यक्ष सुनील कुमार सोल का अति आभारी हूं कि वह छावनी की इस समस्या के हल करवाने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं, जिससे छावनी के आगामी भविष्य के लिए बहुत लाभ होगा।

पुनीत भारती शुक्ला ने कहा इसमें कोई दो राय नहीं इस कार्य को कर अंजाम देने हेतु कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ श्री ओमपाल सिंह के अलावा ऑफिस सुपरिंटैंडैंट श्री राजेश अटवाल लगातार मेहनत कर रहे हैं, ताकि छावनी को यह तोहफा दिया जा सके। CEO ओमपाल सिंह व सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने छावनी वासियों को आग्रह किया कि वह सीवरेज व नालियों में पानी की निकासी का अवरोध उत्पन्न करने वाले कार्य न करें व कैंटोनमेंट बोर्ड का पूर्ण सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button