
जालंधर कैंट, एच एस चावला। श्री महा शिवरात्रि महोत्सव पर्व 2025 श्री रामबाग प्रबन्धक कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी द्वारा बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है। इस सबंध में कमेटी के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए बताया कि श्री रामबाग प्रबन्धक कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी द्वारा श्री महा शिवरात्रि महोत्सव पर्व 2025 बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा भावना से मनाया जाएगा। इस सबंध में पूर्ण रूप में तैयारियाँ मुकंमल कर ली गईं हैं।
*प्रभातफेरीयां*
इस उपलक्ष्य में 14 जनवरी 2025 से राम बाग से दीपनगर में प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया जोकि 2 फरवरी 2025 तक निकाली गई, जिस दौरान शिव भक्तों ने अपने निवास पर प्रभातफेरी का आगमन करवा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके साथ साथ 2 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 तक प्रभातफेरी लक्ष्मी नारायण मन्दिर मोहल्ला नं 22 से जालंधर छावनी में निकाली जाएगी, जिसके चलते शिवभक्त अपने निवास स्थान पर प्रभातफेरी का आगमन करवा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
*हवन व झंडा समारोहण*
इस उपलक्ष्य में 24 फरवरी दिन सोमवार सायं 4 बजे व 26 फरवरी दिन बुधवार सुबह 6 बजे हवन किया जाएगा। झंडा समारोहण 25 फरवरी 2025 दोपहर 12 बजे होगा।
*विशाल शोभा यात्रा*
इस महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास व श्रद्धा भावना से मनाते हुए 25 फरवरी 2025 दोपहर 12 बजे राम बाग मन्दिर, दीपनगर से विशाल शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी जोकि दीपनगर से सारे कैंट क्षेत्र का भृमण करते वापिस रामबाग मंदिर में सम्पन होगी।
*विशाल भण्डारा, शिव भजन संध्या व महा आरती*
इस उपलक्ष्य में 26 फरवरी 2025 दोपहर 12 बजे राम बाग मन्दिर, दीपनगर में विशाल भण्डारा आरम्भ होगा व शिव भजन संध्या 8 बजे से प्रभु इच्छा तक होगी उपरांत महा आरती होगी, जिसमें आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है।
*अधिक जानकारी के लिए*
श्री रामबाग प्रबन्धक कमेटी (रजि.) पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों ने बताया कि इस महान समागम प्रति अधिक जानकारी के लिए Mob. no. 98157-37372, 98140-44896, 94650-91977, 86992-44616, 98156-12489 पर संपर्क किया जा सकता है।





























