
“मोंटू सभरवाल जिंदाबाद” के नारों ने गरमाया चुनावी माहौल , लोगों ने घरों से बाहर निकल कर किया स्वागत
जालंधर, एच एस चावला। जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड 14 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोंटू सभरवाल ने अपनी टीम के साथ डोर टू डोर प्रचार की शुरूआत कर दी है। इस दौरान वार्ड वासियों ने मोंटू सभरवाल को भरपूर समर्थन दिया। यही नहीं इस दौरान “मोंटू सभरवाल जिंदाबाद” के नारों ने चुनावी माहौल गरमा गया, जिसके चलते लोगों ने घरों से बाहर निकल कर अपने हरमन प्यारे नेता का स्वागत किया। वार्ड वासियों ने से मोंटू सभरवाल को विश्वास दिलाया कि वह उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे, जिसके लिए मोंटू सभरवाल ने सभी का तहदिल से धन्यवाद किया।

मोंटू सभरवाल ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें वार्ड नंबर 14 के लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है और वह वादा करते हैं कि वार्ड का अधिक से अधिक विकास करवाने व वार्ड वासियों को हर संभव सहूलियत मुहैया करवाने में उनकी प्रथन भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों द्वारा मिल रहा भरपूर समर्थन इस बात का प्रमाण है कि वार्ड वासी उनके हक में मतदान करके सफल बनाएंगे।

गौरतलब है कि मोंटू सभरवाल पिछले काफी अरसे से वार्ड वासियों की सेवा में जुटे हुए हैं और उन्होंने जालंधर कैंट हल्का इंचार्ज मैडम राजविंदर कौर की अगुवाई में बहुत से विकास कार्यों के साथ साथ कई अन्य जनहित कार्य करवाए हैं, जिससे वार्ड वासी आम आदमी पार्टी की नीतियों से खुश हैं, जिसका लाभ मोंटू सभरवाल को मिलता नज़र आ रहा है।
















