ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

अजय पीवाल वार्ड नंबर 14 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ेंगे चुनाव, विरोधियों को दे सकते हैं करारी टक्कर

जालंधर, एच एस चावला। विधानसभा हल्का जालंधर कैंट के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 14 से अजय पीवाल आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे जोकि विरोधियों को करारी टक्कर दे सकते हैं।

गौरतलब है कि अजय पीवाल अपने वार्ड में पिछले 10 वर्षों से अपने बल बूते व अपने खुद के खर्चे पर विकास कार्य व अन्य जनहित कार्य करवाते आ रहे हैं, जिस कारण वह भी वार्ड वासियों में अपनी अलग ही पहचान रखते हैं तथा वार्ड वासियों की भी सहानुभूति उनके पक्ष में देखी जा सकती है।

अजय पीवाल ने वार्ड नंबर 14 से पहले कांग्रेस और अब बीजेपी पार्टी से टिकट न मिलने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर नगर निगम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, जिसे वार्ड वासी भी सही मान रहे हैं।

जब इस सबंध में अजय पीवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अपने वार्ड में उनके द्वारा करवाये गये विकास कार्य व अन्य जनहित कार्य को वार्ड वासी भली भाँति जानते हैं और सब कुछ जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि मुझे वार्ड वासियों पर पूर्ण विश्वास है कि वह उन्हें भारी बहुमत से विजयी बना कर जालंधर नगर निगम में भेजेंगे।

यहां बताना जरूरी है कि अगर वार्ड नंबर 14 से अजय पीवाल को वार्ड वासीयों की सहानुभूति मिलती है तो इस वार्ड में मुकाबला तिकोना नहीं बल्कि चौतरफा देखने को मिलेगा, जिसके चलते हर उम्मीदवार को ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा मगर इस युद्धक्षेत्र में जीत किस उम्मीदवार के नसीब में होगी ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button