ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

उपराष्ट्रपति भवन में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी की दिव्य वाणी में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन

उपराष्ट्रपति भवन बना नंद भवन, गीता के 700 श्लोकों का अर्थ सहित उच्चारण करते हुए करवाया हवन

हवन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, जिस से हमारे मन के सभी विकार समाप्त होते हैं – महेश गुप्ता

दिल्ली, (PRIME INDIAN NEWS) :- दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी की दिव्य वाणी में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रीमन्नमाध्व गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पूज्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी ने बताया कि जीवन में विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अगर संग अच्छा मिल जाए तो बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। जैसे अर्जुन अपने पारिवारिक युद्ध के समय बहुत विपत्ति में था तो उसे भगवान् श्री कृष्ण जैसा सारथी मिल गया, जिससे गीता जैसा ज्ञान प्रकट हुआ।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकर जी ने अपनी धर्मपत्नी संग श्रीमद्भागवत के सप्ताह से बहुत आनंदित होते हुए बताया कि हर दिन की कथा से बहुत ही आध्यात्मिक उर्जा का अनुभव हो रहा है।

श्री राधाकृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर में श्री गीता जयंती को प्रातः मंगल बेला में ठा० श्रीराधावृंदेश जू की मंगला आरती के साथ पूज्य श्री श्री पुंडरीक गोस्वामी जी के आशीर्वाद के साथ संपन्न किया गया।

इस पावन अवसर पर गीता के 700 श्लोकों का पुजारी अशोक मिश्रा जी ने अर्थ सहित उच्चारण करते हुए हवन करवाया। जिसमें कमेटी के सदस्य गुरु भाई-बहन और आस-पास के क्षेत्रों से उपस्थित हुए। सभी भक्तों ने हवन में आहुति डाली। मंदिर कमेटी के प्रधान महेश गुप्ता ने बताया कि हवन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, जिस से हमारे मन के सभी विकार समाप्त होते हैं। हवन संपन्न होने पर सभी को श्रीमद्भभागवतगीता भी वितरित की एवं एकादशी के अनुसार प्रसाद की व्यवस्था की गई।

हवन में महेश गुप्ता (प्रधान), बॉबी खन्ना (उपप्रधान), हरीश महेंद्रू (सैक्रेटरी) , संजीव बाहरी, रेणुका महेंद्रू, स्मृति शर्मा,ममता गुप्ता , कविता महेंद्रू, किरण हांडा,सविता वधवा, अभिलाष मल्होत्रा, रितु धवन, रेणु शर्मा , पंडिताइन सविता मिश्रा , शिखा, सौरव, सविता, अनुज, पीयूष, सुदीप उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button