
PRIME INDIAN NEWS – H S CHAWLA
नेपाल की राजधानी काठमांडू में सौर्या एयरलाइन्स का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे ये विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गईं। घायल पायलट को गंभीर अवस्था में हस्पताल पहुंचाया गया है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।
















