ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

राष्ट्र वीरों को समर्पित राष्ट्र आराधन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का आयोजन कैंट में 27 जुलाई को

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा प्रसिद्ध समाज सेवक व रोटेरियन महेश गुप्ता को दिया गया निमन्त्रण

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा राष्ट्र वीरों को समर्पित राष्ट्र आराधन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एक कार्यक्रम का आयोजन कैंट बोर्ड जालंधर प्रशासन के सहयोग से 27 जुलाई दिन रविवार सायं 4 बजे से 6 बजे तक वज्रा सैनिक इंस्टीट्यूट, पूरण रोड, जालंधर कैंट में करवाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में प्रसिद्ध समाज सेवक व रोटेरियन महेश गुप्ता के निवास स्थान पर स्वामी सज्जनानंद जी, सुखदेव सिंह, कनिष्क अग्रवाल (कनु) व पार्षद शिवम शर्मा निमन्त्रण देने के लिए पहुंचे। जिनका महेश गुप्ता ने तहदिल से स्वागत किया व इस कार्यक्रम सबंधी विचार विमर्श किये।

इस बारें में जानकारी देते हुए स्वामी सज्जनानंद जी ने बताया कि राष्ट्र निर्जीव भूमिखंड नहीं अपितु जीती जागती संस्कृति, सिद्धांत व मूल्य हैं जो निवासियों की धमनियों में प्रवाहित होकर ‘राष्ट्र’ को जीवित रखते हैं। भारतीय दर्शन राष्ट्र को माँ कहकर सम्बोधित करता है और निवासियों को सजग प्रहरी की तरह उसकी रक्षा में प्रवृत्त करने को प्रेरित करता है। भारतीय यथार्थ में भारत वासी तभी कहलायेंगे जब ‘भारत’ शब्द आचरण में प्रवाहित होगा। ब्रह्म प्रकाश में रता प्रत्येक भारतीय ब्रह्मज्ञान की अग्नि में परिपक्व होगा तभी ‘भारत’ राष्ट्र का उदय होगा।
यही होगा यथार्थ में माँ भारती का आराधन-हमारा ‘राष्ट्र आराधन’।

इस मौके महेश गुप्ता ने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे राष्ट्र वीरों को समर्पित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वह परिवार सहित इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button