
जालंधर कैंट, एच एस चावला। जय मां काली सेवा समिति की ओर से 5वां वार्षिक मां काली पूजन एवं मां भगवती जागरण दिन सोमवार 8 अप्रैल, 2024 को भूर मंडी, जालंधर छावनी में बड़ी धूम-धाम से करवाया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी, जालंधर कैंट के ब्लाक प्रधान श्री तिलक राज शर्मा को निमंत्रण पत्र देने पहुंचे समिति के प्रबंधक संजय सोनकर, फकीर चंद बाबा व सतीश सेवक ने इस सबंधी जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी माँ भगवती का जागरण बड़ी श्रद्धा भावना व बड़े हर्षोल्लास के साथ करवाया जा रहा है। इस धार्मिक समागम हेतु नगर की धार्मिक एवं समाजिक संस्थाओं के साथ साथ सभी राजनीतिक पार्टियों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है जो अपनी हाजरियां भर कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
समिति के प्रबन्धकों ने नगर वासियों से भी विनती की है कि इस जागरण में अपनी हाजरी लगवा कर माँ की आपार कृपा के पात्र बने। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर जय मां काली सेवा समिति की ओर से भक्तजनों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की जाती है।
















