
रोटेरियन महेश गुप्ता, ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल, सीईओ ओमपाल सिंह व सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने की शिरकत
भजनों व देश भक्ति के गीतों पर सभी श्रोताओं ने नाचते और झूमते हुए खूब आनंद उठाया
जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर प्रशासन के सहयोग से वज्रा सैनिक इंस्टीट्यूट, पूरण रोड, जालंधर कैंट में करवाया गया राष्ट्र वीरों को समर्पित राष्ट्र आराधन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सपन्न हुआ।
समारोह का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया।
समारोह में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी पल्लवी भारती तथा स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने राष्ट्र की उन्नति तथा देश की खुशहाली को लेकर आह्वान किया।

इस समारोह में विश्व सनातन धर्म सभा पंजाब के महामंत्री एवं रोटेरियन महेश गुप्ता ने परिवार सहित विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल, सीईओ ओमपाल सिंह, सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, सुखदेव सिंह, नरिदंर सिंह सग्गू व रविंदर धीर विशेष रूप से शामिल हुए।
संस्थान की तरफ से स्वामी सजनानंद तथा साध्वी बहनों ने विशेष रूप से भजनों और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए जिसमें सभी श्रोताओं ने नाचते और झूमते हुए आनंद उठाया।
साध्वी पल्लवी भारती ने कहा की देश की उन्नति के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। विडंबना यह है कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के साथ जोड़ने को लेकर प्रयास नहीं किए जा रहे, जिसकी कि अति आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति की जानकारी बनी रहे।
इस अवसर पर रोटेरियन महेश गुप्ता, ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल, सीईओ ओमपाल सिंह, सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, स्वामी सच्चिदानंद, साध्वी पल्लवी भारती, सुखदेव सिंह, नरेंद्र सिंह सग्गू, रविंदर धीर, जेएस भाटिया, सीए राजन अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, एस के बांसल आदि उपस्थित थे।
















