कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर द्वारा “स्वछता ही सेवा अभियान” 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा – CEO ओम पाल सिंह
कहा – इस अभियान में कैंट वासी भी अपना फर्ज़ समझते हुए निभाएं अपनी अपनी जिम्मेदारी , अच्छा कार्य करने वालों को किया जायेगा सम्मानित
कहा – दुकानों व घरों के बाहर की गई एनक्रोचमेंट को लोग खुद ही हटा दें अन्यथा होगी सख़्त कारवाई
जालंधर कैंट, (एच एस चावला/सैवी चावला) :- कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर द्वारा “स्वछता ही सेवा अभियान” 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस बारे में कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के CEO ओम पाल सिंह ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए बताया कि इस अभियान में सफाई कर्मचारीयों को अधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत व परेशानी न हो। इसके साथ साथ कर्मचारियों के लिए मैडिकल कैंप की भी व्यवस्था की जाएगी।
CEO ओम पाल सिंह ने बताया कि इस अभियान में सेनरटी सुपरडेन्ट सुरजीत कुमार व उनके स्टाफ द्वारा सभी धार्मिक स्थलों, मार्किट, पब्लिक प्लेस के साथ साथ पब्लिक ग्रुप लेट्रिन, बरसाती नाले, सड़कों व गलियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कचरा मैनेजमेंट द्वारा गीले व सूखे कचरे को सही तरीके से एकत्र किया जाएगा और कैंट क्षेत्र में पौधारोपण करके सारे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा ताकि पहले की भांति इस वर्ष भी इस अभियान में अपना जालंधर कैंट प्रथम स्थान हासिल कर सके।
CEO ओम पाल सिंह ने कहा कि इस अभियान में हमें पब्लिक के बहुमुल्य सहयोग की अति आवश्यकता है, जिसके चलते कैंट वासी भी अपना फर्ज़ समझते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस अभियान में अच्छा कार्य करने वालों को बोर्ड प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अपनी दुकानों व अपने घरों के बाहर किसी भी तरह की एनक्रोचमेंट न करते हुए अपने दायरे में ही रहे,अन्यथा उसके खिलाफ सख़्त कारवाई होगी। अगर किसी ने ऐसा किया है तो वह खुद ही उसे हटा दे, अगर बोर्ड प्रशासन द्वारा एनक्रोचमेंट को हटाया गया तो लेबर का सारा खर्चा भी उसी से वसूल किया जाएगा।





























