ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

युद्ध स्मारक पर नमन के साथ बिग्रेडियर अजय तिवारी ने सैन्य सेवा से ली विदाई

अपने कार्यकाल में 20 हजार NCC कैडेटों के जीवन और व्यक्त्वि विकास पर किया बेहतरीन कार्य

ब्रिगेडियर ए के भारद्वाज ने नये ग्रुप कमांडर का कार्यभार संभाला

जालंधर, एच एस चावला। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के जालंधर ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर अजय तिवारी, सेना मेडल ने 35 वर्षों के लम्बे सैन्य सेवा काल से व्रज्ञ युद्ध स्मारक में सैल्यूट के साथ भावभीनी विदाई ली। अपने ग्रुप कमांडर जालन्धर के कार्यकाल में 20 हजार एनसीसी कैडेटों के जीवन और व्यक्त्वि विकास पर बेहतरीन कार्य किया। कई एनसीसी कैडेट भारतीय सेनाओं में कमीशन अफसर, अग्निवीर, पैरा फार्स में अफसर, जवान के पदों पर तैनात हुये। कैडेटों के सर्वागीण विकास, नेतृत्व और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर कार्य किया।

बिग्रेडियर तिवारी ने बताया देश सेवा का कार्य आगामी वर्षों में भी करते रहेगें। जालंधर ग्रुप एनसीसी का कार्यकाल सैन्य जीवन का बेहतरीन कार्यकाल रहा जिसमें युवाओं विशेषकर 6 बटालियन के 20 हजार केडेटों  को नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, एकता और अनुशासन जैसे विषयों पर कार्य करने का मौका मिला जो एक सुखद अनुभव है।

ब्रिगेडियर ए के भारद्वाज ने नये ग्रुप कमांडर जालन्धर का कार्यभार संभाला है जो चड़ीगढ़ से अभी स्थान्तरित हुए हैं। बिग्रेडियर भारद्वाज ने सेना के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। जाट बटालियन, ब्रिगेड कमांड के बाद कई महत्वपूर्ण सवेदीनशील स्टाफ पदों पर बेहतरीन कार्य किया है।

बिग्रेडियर भारद्वाज ने बताया सभी कमान अधिकारी, एएनओ और सिविल स्टाफ के साथ मिलकर हम जालन्धर एनसीसी को नई ऊंचाइयों पर ले कर जायेगें । हमे कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य करना है। युवाओं के विकास के लिए हम भरसक कार्य करेगें। अथक प्रयास लग्न और दृढ निश्चय के साथ पंजाब के युवाओं जिम्मेदार नागरिक बनायेगें। हमारा प्रयास होगा सैन्य सेनाओं की ओर कैडेटों को प्रेरित कर सकें। कई अन्य जिम्मेदार पदों को अग्रण कर सकें ताकि विदेशों की ओर युवाओं का रुझान कम हो सके। आगामी वर्षों में राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button