ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी तथा रोटेरियन महेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस पर भव्य आयोजन

“शास्त्र से शस्त्र” कार्यक्रम में 800 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

जालंधर, एच एस चावला। कन्या महा विद्यालय (KMV) कॉलेज, जालंधर की प्राचार्या एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी तथा रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के अध्यक्ष रोटेरियन. महेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में “शास्त्र से शस्त्र” विषय पर एक भव्य, प्रेरणादायक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में 800 से अधिक उत्साहित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं रोटरी क्लब के गणमान्य सदस्यों ने भाग लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भावेश मदान द्वारा वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की यादों पर आधारित भावनात्मक एवं जीवंत नाट्य प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे प्रेक्षागृह को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

अतिथियों का स्वागत करते हुए केएमवी कॉलेज की प्राचार्या एवं निदेशक प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन तथा देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करने के लिए ऐसे ऐतिहासिक दिवसों का स्मरण एवं आयोजन अत्यंत आवश्यक है।­कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक संबोधन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने महाभारत एवं रामायण के प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए “शास्त्र भी, शस्त्र भी” के सुंदर समन्वय को समझाया।

उन्होंने कहा कि जहाँ शास्त्र हमें ज्ञान, संस्कार, नैतिक मूल्य एवं जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं, वहीं शस्त्र राष्ट्र की सुरक्षा, धर्म की रक्षा और समाज में न्याय की स्थापना के लिए समान रूप से आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के अध्यक्ष रोटे. महेश गुप्ता ने केएमवी कॉलेज प्रबंधन, मुख्य अतिथि, सभी विशिष्ट अतिथियों, रोटरी सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत किया।

इस अत्यंत सफल परियोजना का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के अध्यक्ष रोटे. महेश गुप्ता, सचिव रोटे. सतीश मदान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीडी रोटे. नूपुर संधू तथा इलेक्ट-अध्यक्ष रोटे. गुरजोत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रोटे. पीडीजी सुरेंद्र सेठ, कर्नल रवि संधू, पीपी एस.के. बंसल, पीपी बी.के. मैनी, रोटे. दीपक पॉल, रोटे. पुनीत चड्ढा, रोटे. सुखविंदर, रोटेरियन ममता गुप्ता, रोटेरियन एकता मदान, रोटेरियन इरा पॉल, ओजस्वी तथा भावेश मदान प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button