ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

ब्रह्म नाट्य मंडल द्वारा प्रस्तुत की जा रही रामलीला में पुनीत कौर चड्डा व चरणजीत सिंह चड्डा ने मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत

जालंधर कैंट, (सैवी चावला/रमन जिंदल) :- दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्म नाट्य मंडल, जालंधर छावनी के मोहल्ला न. 15 व 16 में मध्य लगाई गई भव्य स्टेज पर राम लीला प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें भारी तदाद में नगरवासी व स्थानीय लोग उपस्थित होकर रामलीला का पूरा आनंद ले रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद पुनीत कौर चड्डा व चरणजीत सिंह चड्डा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। ब्रह्म नाट्य मंडल के सभी सदस्यों द्वारा उनका भरपूर स्वागत किया गया। दोनों मुख्य अतिथियों ने ज्योति प्रज्वलित करके रामलीला का आरंभ किया।

भारी संख्या में उपस्थित नगर वासियों एवं स्थानीय लोगों ने रामलीला में शूर्पणखा का किरदार देख कर ब्रह्म नाट्य मंडल की खूब प्रशंसा की। इस मौके पर ब्रह्म नाट्य मंडल के प्रधान गुरशरण सिंह टक्कर, सुरेश कुमार भारद्वाज, प्रिंसीपल मीनाक्षी भारद्वाज, रमेश अग्रवाल, रविकांत, अनिल बख्शी, सुभाष चन्द्र आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button