ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

“करने वाले शाम कराने वाले श्याम” सेवा समिति द्वारा द्वादशी के उपलक्ष्य में किया गया भजन संकीर्तन का आयोजन

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। “करने वाले शाम कराने वाले श्याम” सेवा समिति जालंधर कैंट की ओर से द्वादशी के उपलक्ष्य में बड़ा मंदिर में भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिस दौरान हिमांशु वत्स, राकेश कोछड़ व बिट्टू शिवदास ने श्री श्याम बाबा जी एवं श्री बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान करते हुए सभी भक्तजनों को प्रभु चरणों से जोड़ा।

इस पावन अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा सहयोगी सज्जनों को सुमृति चिन्ह को सम्मानित किया गया। आरती उपरांत भक्तजनों में प्रसाद वितरण किया गया, जिसे भक्तजनों ने बड़ी श्रद्धा सहित ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए अमित तनेजा, संजीव सहगल सहित गुनदीप सिंह लांबा, कमल अग्रवाल, संजीव सहगल, गगन अरोड़ा, संतोष अग्रवाल, अनुराग, अनुज शर्मा, करण अग्रवाल, राजन करीर, अंशु मितल, निष्ठा गोयल, कुणाल गर्ग, दक्ष जिंदल, गौरव मित्तल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button