
कहा – शिवम शर्मा कर्मठ नेता के साथ साथ समाज सेवक भी हैं, जिनके द्वारा किये गए कार्य किसी से छिपे नहीं , इन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं
जालंधर, एच एस चावला। नगर निगम जालंधर के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रतियाशी शिवम शर्मा के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन आज पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने किया। इस मौके पर शिवम शर्मा के साथ भारी संख्या में वार्ड वासी व उनके समर्थक उपस्थित थे।

इस मौके पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने सभी वार्ड वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह शिवम शर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं क्योंकि शिवम शर्मा बहुत ही नेकदिल, बेदाग़, ईमानदार, सूझवान व कर्मठ नेता के साथ साथ समाज सेवक भी हैं, जिनके द्वारा किये गए धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक व जनहित कार्य किसी से भी छिपे नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि शिवम शर्मा अपने वार्ड के विकास कार्य पहल के आधार पर करवाएंगे, जिसके लिए आप सभी का सहयोग व आशीर्वाद उनके लिए अतिआवश्यक है ता जो वह आपका नुमाइंदा बनकर आपकी आवाज़ बुलंद कर सके।
इस मौके पर अंजू प्रभाकर, कैप्टन इकबाल सिंह गिल, अश्विनी गर्ग, जगमोहन वर्मा, संजय कालड़ा, ओमप्रकाश मक्कड़, रजिंदर शर्मा ,कनिष्क अग्रवाल, राजेंद्र बंसल , सतीश गोयल , प्रतीक गुप्ता , विक्की, अमित जैन, मोहित शर्मा, जसमीत सिंह, मधुसूदन शर्मा, कपिल, चेतन गर्ग, सोनू, सपना शर्मा, मीनाक्षी, शिवाली आदि उपस्थित थे।
















