
PRIME INDIAN NEWS✍️H S CHAWLA
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव चलेट जिला परिषद वार्ड नंबर 16 से आजाद उम्मीदवार के रूप में मेहनती, शिक्षित, कर्मठ व ईमानदार महिला युवा नेता रजनी दीवान चुनावी मैदान में उतरी हैं, जिन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है और चुनाव अधिकारी ने उन्हें चुनाव चिन्ह “छाता” अलाट किया है।

वार्ड का चौमुखी विकास करवाना, बेहतर मज़बूत सड़कें, शुद्ध पानी, स्वस्थ जीवन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उज्जवल भविष्य, महिला सशक्तिकरण समृद्ध समाज उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की है कि आपका सभी का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और आप सभी मुझे अपने आशीर्वाद के साथ साथ अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं ताकि अपने क्षेत्र में चौमुखी विकास व खुशहाल चलेट का संकल्प पूरा किया जा सके।

PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए रजनी दीवान ने कहा कि अपने क्षेत्र में काफी पिछले समय से अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से आप लोगों की सेवा करती आ रही हूँ, जिसमें रति भर भी संदेह नहीं है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे वार्ड वासी, मेरे चुनाव चिन्ह “छाता” पर मोहर लगा कर मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।
आपके बीच, हमेशा आपके साथ, आपकी अपनी बेटी *रजनी दीवान*।
















