
जालंधर, एच एस चावला। जालंधर नॉर्थ हल्के के अंतर्गत आते शीतल नगर दिन चढ़ते ही लूटेरों ने गनपॉइंट पर सब्जी कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर घर से 12 लाख नकदी और करीब 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सब्जी कारोबारी रंजीन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सोमवार तड़के नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए, जिन्होंने आते ही पूरे परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने लूट लिए। वारदात के लिए आरोपी घर के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना डिवीजन न.-1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
















