
जालंधर कैंट, एच एस चावला। भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य श्री पुनीत भारती शुक्ला ने कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के नये सीईओ श्री ओमपाल सिंह जी का स्वागत किया। गौरतलब है कि कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सीईओ रामस्वरूप हरितवाल की जम्मू ट्रांसफर होने के बाद ओमपाल सिंह जो कि चंडीगढ़ में तैनात थे, ने बीते दिन 18-06-2024 को सीईओ कैंट का पदभार संभाला। इस मौके पर पुनीत भारती शुक्ला ने उनका स्वागत किया। इस मौके सीईओ रामस्वरूप हरितवाल व ऑफिस सुप्रिडेंट श्री राजेश अटवाल भी मौजूद थे।
इस मौके सिविल सदस्य शुक्ला ने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के नवनियुक्त सीईओ श्री ओमपाल सिंह जी से पहले भी मिलने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि श्री ओमपाल सिंह जी सेहत, शिक्षा, सफाई व जनता से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि रखते हैं। साथ ही उन्होंने श्री रामस्वरूप हरितवाल जी का छावनी में विकास कार्यों व कैंटोनमेंट हस्पताल में जनता के लिए किये कार्यों के लिए धन्यवाद किया व अगामी दायित्व के लिए शुभ कामनाएं दी।





























