ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

लोकसभा चुनाव के दौरान मृत कर्मचारी के परिवार को 15 लाख रुपये की एक्स ग्रेशिया जारी

डिप्टी कमिश्नर कम-जिला-चुनाव अधिकारी ने घर जाकर सौंपा मंजूरी पत्र

परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए हरसंभव मदद की वचनबद्धता दोहराई

जालंधर, एच एस चावला। लोक सभा चुनाव दौरान ड्यूटी पर देहांत हो जाने पर जूनियर सहायक सुरिंदर कुमार के परिवार को डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज 15 लाख रूपये की एक्स ग्रैशिया का मंजूरी पत्र सौंपा।

राशि सीधे मृत कर्मचारी की पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने कर्मचारी की पत्नी रीना रानी और उनकी मां के साथ दुख सांझा किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सुरिंदर कुमार द्वारा प्रदान की गई सेवाओं को याद करते हुए परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कार्यकारी पी.डब्ल्यू.डी. (बी.एंड.आर) प्रांतीय डिवीजन जालंधर कैंट के कर्मचारी सुरिंदर कुमार की मौत हो गई थी।

जिला प्रशासन ने भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मृतक सुरिंदर कुमार के परिवार को एक्स ग्रैशिया देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी, जिसके बाद मृतक कर्मचारी के कानूनी उत्तराधिकारियों को 15 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button