ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

वार्ड नंबर 12 से शिवम शर्मा की चुनावी मुहिम को मिला भारी बल, जे. के. सिंह ने लिया नामांकन वापिस

जे. के. सिंह ने शिवम शर्मा को दिया समर्थन, मनोरंजन कालिया ने किया तहदिल से धन्यवाद

जालंधर, एच एस चावला। जालंधर नगर निगम के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रतियाशी शिवम शर्मा की चुनावी मुहिम को उस वक़्त भारी बल मिला जब जे. के. सिंह ने अपना नामांकन वापिस लेते हुए शिवम शर्मा को अपना समर्थन दे दिया।

इस मौके पूर्व मंत्री श्री मनोरंजन कालिया ने जे. के. सिंह का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि  उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लेकर शिवम शर्मा को अपना समर्थन, सहयोग व आशीर्वाद दिया है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है और शिवम शर्मा की जीत निश्चित रूप में दिखाई दे रही है।

वहीं शिवम शर्मा ने भी जे. के. सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास उन पर जताया है वह उसे हर हाल में बरकरार रखेंगे और वार्ड में चहुमुखी विकास करवाने के साथ साथ वार्ड वासियों को हर संभव सहूलियत मुहैया करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,  कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल मैंबर पुनीत भारती शुक्ला, शिवम शर्मा, अंजू प्रभाकर, राजिंदर शर्मा, कैप्टन इकबाल सिंह गिल, जसमीत बडिंग, योधी बडिंग आदि मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button