ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

श्री श्याम बाबा मंडल की ओर से श्री बड़ा मंदिर में भजन संध्या का किया गया आयोजन

ईश्वर से जुड़कर ही वास्तविक शांति और आनंद प्राप्त हो सकता है : साध्वी सुमन भारती

ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं – रोटेरियन महेश गुप्ता

जालंधर, एच एस चावला। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह जालंधर निवासियों के सहयोग से भव्य स्तर पर श्री राम कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन 22 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में होगा।

श्री राम कथा का वाचन विश्वविख्यात साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी द्वारा किया जाएगा। श्री राम कथामृत के प्रचार-प्रसार हेतु श्री श्याम बाबा मंडल की ओर से श्री आशीष कुमार के तत्वावधान में श्री बड़ा मंदिर, जालंधर कैंट में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सुमन भारती जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान की लीलाएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने वाली दिव्य शिक्षाएं हैं।

उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जी ने अपने जीवन के प्रत्येक प्रसंग के माध्यम से मानवता को प्रेम, भक्ति, सत्य, कर्म और धर्म का संदेश दिया। आज के भौतिकतावादी युग में मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत है, लेकिन वास्तविक शांति और आनंद तभी प्राप्त हो सकता है, जब मनुष्य का मन ईश्वर से जुड़ता है।

इस अवसर पर रोटेरियन महेश गुप्ता, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ जालंधर एवं समाज सेवक, ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्री राम कथामृत के आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की।

उनके साथ साध्वी सुश्री पल्लवी भारती जी ने श्रद्धालुओं को श्री राम कथामृत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि श्री राम जी का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों का अनुपम संदेश देता है। श्री राम कथामृत के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के आदर्श जीवन एवं उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर स्वामी सज्जनानंद जी ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे इस ज्ञान यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लें और जन-जन तक श्री राम जी के आदर्शों एवं उनके दिव्य संदेशों को पहुंचाने के इस पावन कार्य को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिमय भजनों का आनंद लेते हुए पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग से सराबोर कर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आगामी श्री राम कथामृत में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अशु सिंगला (प्रेजिडेंट), सुरेश सिंगला, संजय सिंगला, पंकज शर्मा, अमित मित्तल, राकेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, राकेश जिंदल, राकेश मित्तल, राज कुमार गर्ग, राजन मित्तल तथा अनिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे 22 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस दिव्य श्री राम कथामृत में परिवार सहित पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button