ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

श्री गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर पुनीत भारती शुक्ला के प्रयासों से कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी घोषित

कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी को लिखा था पत्र

जालंधर कैंट, एच एस चावला। भारत सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला के प्रयासों से श्री गुरु रविदास महाराज जी के के प्रकाश उत्सव 23 फरवरी 2024 पर कैंट के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इस सबंध में पुनीत भारती शुक्ला ने कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल तथा अधिशासी अधिकारी राम स्वरूप हरितवाल को पत्र लिखा था।

पत्र में उन्होंने आग्रह किया था कि 23 फरवरी 2024 को भारत के महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी का 647 में प्रकाश पर्व है, इस दिन जालंधर में बहुत बड़ी शोभा यात्रा का आयोजन होता है, जिसमें जालंधर व आसपास के क्षेत्र के रविदास समाज के अलावा प्रत्येक समाज की इसमें भागीदारी रहती है, आपसे आग्रह कृपया कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन आते सभी स्कूलों को 23 फरवरी 2024 को छुट्टी घोषित की जाए जैसा कि जिलाधीश जालंधर द्वारा सभी गैर सरकारी और सरकारी स्कूलों में जिनमें कोई एग्जाम नहीं है छुट्टी की घोषणा की गई है।

उन्होंने जिलाधीश द्वारा जारी किया गया छुट्टी का घोषणा आदेश भी कैंटोनमेंट बोर्ड अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी को भेजा था। पत्र में उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं आप समाज की धार्मिक भावनाओं एवं स्कूली बच्चों को ट्रैफिक संबंधी कोई समस्या ना आए उसका ध्यान रखते हुए कैंटोनमेंट के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करेंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी ने समाज की धार्मिक भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए 23 फरवरी 2024 को कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूलों में छुटी घोषित कर दी है, जिसका सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील कुमार सोल तथा अधिशासी अधिकारी राम स्वरूप हरितवाल का तहदिल से धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button