
जालंधर, एच एस चावला। लोकसभा चुनाव-2024 दौरान इस बार 400 का आंकड़ा पार कर देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी तथा भारी बहुमत से भाजपा प्रतियाशी विजयी होंगे। इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल व युवा भाजपा नेता शिवम शर्मा ने PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि के साथ बातचीत करते हुए किया।
पुनीत भारती शुक्ला ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ही देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत देश का डंका पूरे विश्व में बजाया है जोकि भारत वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश हित में जो कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिखाए हैं, वह आज तक की रही पिछली सरकारें नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि इसी कारण देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही अपना प्रिय नेता मानते हैं।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में पूर्ण विश्वास है जो देश को बुलन्दियों तक ले जाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी, जिसे लेकर भारत वासी भाजपा के ही हक में ही अपना मतदान करके भाजपा प्रतियाशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर नया इतिहास रचेंगे।
युवा भाजपा नेता शिवम शर्मा ने कहा कि देश में “हर हर मोदी घर घर मोदी” लहर पूरी तरह छा चुकी है, जिसके चलते देशवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है और वह इस बार भी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को ही देखना चाहते हैं।
गौरतलब है कि पुनीत भारती शुक्ला भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ केंद्र सरकार द्वारा मनोनीत कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य भी है। भाजपा नेता मनोज अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रवाल भलाई बोर्ड (Govt. of Punjab) के पूर्व चेयरमैन हैं। वहीं युवा भाजपा नेता शिवम शर्मा जालंधर के प्रसिद्ध समाज सेवक एवं श्री राम लीला कमेटी (रजि.) जालंधर कैंट के अध्यक्ष हैं। यह तीनों भाजपा नेता स्वच्छ छवि के मालिक हैं तथा समाज एवं हर वर्ग में अच्छी खासी पहचान रखते हैं।
















