
जालंधर, एच एस चावला। रोटरी क्लब जालंधर जोन के असिस्टेंट गवर्नरों और अध्यक्षों की बैठक का आयोजन आज जालंधर के पीएपी ग्राउंड में किया गया। इस दौरान आने वाले नये गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल ने सभा को संबोधित करते हुए आगामी वर्ष के लिए अपना दृष्टिकोण सांझा किया।
PDG रोटेरियन डॉ. यूएस घई ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति से बहुमूल्य जानकारी सांझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ 2026-27 के लिए जोनल चेयरमैन रोटेरियन कुलवंत सिंह के हार्दिक स्वागत भाषण से हुआ।

इस मौके रोटरी क्लब जालंधर ने आने वाले नए अध्यक्ष रोटेरियन महेश गुप्ता ने बताया कि हर साल रोटरी क्लब जालंधर (3070) की ओर से क्रिकेट लीग करवाई जाती है। इस रोटरी क्लब जालंधर (3070) में तकरीबन आधा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ले-लदाख आदि क्षेत्र आते हैं। इस क्रिकेट लीग में रोटरी क्लब की कई टीमें भाग लेती हैं। ख़बर लिखे जाने तक आज फाईनल मैच जालंधर थंडर व जे एंड के चनाभ वैरियस में चल रहा था, जिसमें जे एंड के चनाभ की टीम ने जालंधर थंडर की टीम को 201 रनों का टारगेट दिया।

रोटेरियन महेश गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में रोटरी कल्ब जालंधर को ओर भी उच्च स्तर पर ले जाने के लिए सभी अलग अलग नामों से बने रोटरी क्लबों को एकजुट होकर, एक दूसरे का साथ देते हुए काम करना अति आवश्यक है, इसके लिए जल्द ही सभी मैंबरों को उनके निजी वाहनों पर लगाने के लिए स्टीकर जारी किए जाएंगे ताकि समाज में रोटरी क्लब की एकजुटता का एक अच्छा मैसेज जा सके।
इस मौके रोटेरियन महेश गुप्ता, रोटेरियन पूजा कपूर, रोटेरियन डॉ. एच.एस. भूटानी, रोटेरियन मनजीत कौर, रोटेरियन शिखा ठाकुर, रोटेरियन डॉ. धन्या नायर, रोटेरियन संजय सरीन और रोटेरियन संजीव सेठी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया व सभी सदस्यों ने सहयोगात्मक भावना ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
















