
धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित भारी संख्या में नगरवासियों ने नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल।श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी-2026 द्वारा जालंधर कैंट में बड़े हर्षोल्लास के साथ श्री राम विवाह की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर की धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित भारी संख्या में नगरवासियों ने नतमस्तक होकर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा मंदिर श्री बजरंग भवन से प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर प्रांगण में संम्पन हुई। भक्तजनों द्वारा लगाये गये “जय श्री राम-जय श्री राम” के जयघोषों से सारा आसमान गूंज उठा, जिससे सारे नगर का माहौल भक्तिमय बन गया।

इस पावन अवसर पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष एवं हलका विधायक परगट सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती वरिंदर प्रीत कौर, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, शरोमणी अकाली दल जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज हरजाप सिंह संघा, चेयरमैन काकू अहलूवालिया, पूर्व ओएसडी गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी आदि ने विशेष रूप से शिरकत की, जिनका श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार बांसल (पप्पन) सहित समस्त पदाधिकारीयों व सदस्यों द्वारा विशेष सम्मान किया गया।


इस दौरान सारे नगर को बहुत ही सुंदर ढंग से रंग बिरंगे फूलों, सुंदर आकर्षित लाइटों व स्वागती द्वारों के साथ सजाया गया। ढोल नगाड़ों, तराशों व बैंड बाजों के साथ प्रारंभ हुई इस भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों को आकर्षित कर दिया। इस शोभायात्रा में प्रस्तुत की गई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी, जिसने सभी को मनमोहक कर दिया। शोभायात्रा के रूट पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर भक्तजनों के लिए अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट लंगर लगाए गये।


नगरवासी प्रभु श्री राम जी की सवारी पर पुष्पवर्षा करके व आरती उतार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे, जिससे सारे नगर का माहौल राममय बना हुआ था।


इस पावन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजिंद्र कुमार बांसल (पप्पन), मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कनिष्क गुप्ता, श्री रमन मित्तल व श्री श्रवण अग्रवाल, चेयरमैन श्री पुनीत भारती शुक्ला व श्री शिवम शर्मा, सीनीयर उप-प्रधान श्री चेतन गर्ग, कैशियर श्री बृज गुप्ता व श्री राहुल गर्ग (माटी), महासचिव श्री अनूप जैन, पी.आर.ओ. श्री अमित जैन, श्री मोहित शर्मा, श्री सौरभ बांसल, श्री अनूप बांसल, श्री शुभम (बाबू), श्री मधु सूदन शर्मा, मनदीप कौर जॉइंट कमिश्नर, सतीश गुप्ता, प्रोफेसर तरलोक अग्रवाल, प्रदुम्न मित्तल, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मक्कड़, भाजपा मंडल प्रधान मनीष जैन, शिव दर्शन अब्बी, डॉ शालिनी पाल, ओम प्रकाश ओमा, चेतन अग्रवाल, पूर्व पार्षद हरविंदर सिंह पप्पू, भारत बत्रा, संजय कालरा, दीपक गुप्ता, संजीव सहगल , दीपक सहगल, पवन अग्रवाल, भूषण अग्रवाल भुषी, यश चौधरी, राजेश नाहर, लकी हंस, हरप्रीत सिंह भसीन, जोगिंदर सिंह टीटू, जगमोहन सिंह खैहरा, पवित्र सिंह, अमृतपाल सिंह आंनद, रुपिंदर सिंह भसीन, पवन अग्रवाल, मनवीर सिंह, अखिल सूरी, मनोज धनवाल, कुमार अमित सहित भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।
















