जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। नवयुवक वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं, जिसके चलते 26 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को बड़े हर्षोल्लास से इस उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इन शब्दों का प्रगटावा PRIME INDIAN NEWS के आफिस में अपने साथियों सहित शोभायात्रा का निमंत्रण देने पहुंचे नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान श्री भारत बत्रा ने किया।

भारत बत्रा ने बताया कि शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर, हैडक्वार्टर मोहल्ला नंबर 30 के परिसर से ढोल नगाड़ों, तराशों व बैंड बाजों के साथ प्रारंभ होकर नगर परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर प्रांगण में संम्पन होगी। उन्होंने नवयुवक वाल्मीकि सभा की ओर से नगरवासियों सहित सभी दुकानदार भाइयों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस पावन शोभायात्रा में अपना बहुमूल्य सहयोग देकर प्रभु श्री वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस मौके भारत बत्रा के साथ गौतम सरवटे, राकेश अटवाल (बाठल), राजन घई, रिंकू अटवाल मौजूद थे।















