
जालन्धर छावनी, सैवी चावला/रमन जिंदल। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) – 2026 की ओर से श्री हनुमंत ध्वजारोहण दिन शुक्रवार, 25 सितम्बर, 2026 प्रातः 8-00 बजे कमेटी के कार्यलय, मोहल्ला नंबर 11, अनाज मण्डी, जालन्धर छावनी में किया जा रहा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार बांसल ने बताया कि कमेटी द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम अनुसार
श्री हनुमंत ध्वजारोहण दिन शुक्रवार, 25 सितम्बर, 2026 प्रातः 8-00 बजे स्थान – 11, अनाज मण्डी, जालन्धर छावनी में किया जायेगा।
श्री राम चरित मानस कथा का शुभारंभ कथा वाचक श्री पुनीत पाठक (वृन्दावन वाले) द्वारा 11 अक्तूबर, 2026 दिन रविवार से रात्रि 8.00 से 11.00 बजे तक किया जायेगा तथा कथा उपरान्त रामा कृष्णा नाद्य मण्डल द्वारा एकांडी प्रस्तुत की जाएगी।
राम विवाह शोभा यात्रा 14 अक्तूबर, 2026 दिन बुधवार को मन्दिर श्री बजरंग भवन से सायं 3.00 बजे से आरम्भ होगी।
श्री राम वनवास यात्रा 16 अक्तूबर, 2026 दिन शुक्रवार को मन्दिर श्री बजरंग भवन से सायं 5.00 बजे से आरम्भ होगी।
श्री विजय दशमी महोत्सव 20 अक्तूबर, 2026 दिन मंगलवार को सायं 3-00 बजे स्थान दशहरा ग्राऊंड, जालन्धर छावनी में होगा।
भरत मिलाप एवं राजतिलक 22 अक्तूबर, 2026 दिन वीरवार को रात्रि 8-00 बजे अनाज मण्डी, जालन्धर छावनी में होगा।
हवन एवं भंडारा 24 अक्तूबर, 2026 दिन शनिवार को सुबह 9-00 बजे अनाज मण्डी, मोहल्ला नंबर 11, जालन्धर छावनी में होगा।
कमेटी के प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार बांसल सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर वासियों से विनती की है कि इन सभी समागमों में अपनी हाजरियां भर कर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस मौके कमेटी के प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार बांसल, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कनिष्क गुप्ता, श्री रमन मित्तल व श्री श्रवण अग्रवाल, चेयरमैन श्री पुनीत भारती शुक्ला व श्री शिवम शर्मा, सीनीयर उप-प्रधान श्री चेतन गर्ग, कैशियर श्री बृज गुप्ता व श्री राहुल गर्ग (माटी), महासचिव श्री अनूप जैन, पी.आर.ओ. श्री अमित जैन, श्री मोहित शर्मा, श्री सौरभ बांसल, श्री अनूप बांसल व श्री शुभम (बाबू) व श्री मधु सूदन शर्मा सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
अधिक जानकारी के लिए मोब. 9478476166, 9855724971, 9815649101, 9501272727, 9815737372 पर संपर्क किया जा सकता है।
















