
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। शिव एकता कमेटी, जालंधर कैंट की ओर से 16 मई 2026 को शनि जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर वासियों ने बड़ी तादाद में नतमस्तक होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम कमेटी सदस्यों द्वारा बड़ी ही श्रद्धा भावना से पूजा अर्चना की गई। भक्तजनों ने संकीर्तन कर समस्त संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा।

इस पावन अवसर पर कमेटी की ओर से विभिन्न प्रकार के लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसे संगत ने श्रद्धा सहित ग्रहण करके प्रभु का शुकराना किया। इस मौके कमेटी के सेवा करता आर के वीरू, मुन्ना, शंकर, अल्लू , रमन कांत, गोरू, विकास, कमल, रवि, विक्की, बिट्टू सूरज आदि उपस्थित थे।
इसी तरह श्री तुलसी महावीर मंदिर, जालंधर कैंट में पूजा अर्चना करने उपरांत भक्तजनों ने डीजे लगाकर शिव भजन व शनि चालीसा की धुन पर झूमकर नाचते हुए प्रभु चरणों में अपनी हाज़री लगवाई। इस पावन अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से विभिन्न प्रकार के लंगर का आयोजन किया गया, जिसे संगत ने बड़ी श्रद्धा भावना के साथ ग्रहण किया।

इस मौके मंदिर के संरक्षक पंडित संतोष कुमार पांडे व पंडित मनजीत कुमार पांडे, हरशरन सिंह चावला, लाडी सरवटे, दीपक, हंसराज, सर्वप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, विजय, केवल शर्मा, रवि शंकर, राकेश पेंटर, गौतम सरवटे, राकेश राजपूत, राजेश राजपूत, जगदीश कुमार, रोहित मनचंदा, मनोज, राजू, संजय भाखड़ी, विक्की, केशव पांडे, पंशुल, नन्नू आदि मौजूद थे।
















