ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

कैंट के महामाया मंदिर में मित्तल परिवार की ओर से बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया राधा अष्टमी उत्सव

गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, सुरेश कुमार शशी भारद्वाज व संजीव त्रेहन ने की विशेष तौर पर शिरकत

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 15 में स्थित महामाया मंदिर में मित्तल परिवार की ओर से राधा अष्टमी उत्सव बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया। इस पावन अवसर पर स. गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, सीनियर कांग्रेस नेता एवं पूर्व OSD to CM, श्री सुरेश कुमार शशी भारद्वाज पूर्व पार्षद व श्री संजीव त्रेहन पूर्व पार्षद ने विशेष तौर पर शिरकत की।

सर्वप्रथम मित्तल परिवार की ओर से पूर्ण विधिपूर्वक पूजा अर्चना की गई। उपरांत सभी ने श्री राधा कृष्ण जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तजनों द्वारा भजन संकीर्तन करते हुए राधा रानी का गुणगान किया गया तथा आरती उपरांत प्रशाद वितरण किया गया। मित्तल परिवार की ओर से सभी अतिथियों का माता रानी की चुनरी डालकर सम्मान किया गया। गौरतलब है कि यह उत्सव श्री राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

इस मौके स. गुरप्रीत सिंह सोनू ढेसी, सीनियर कांग्रेस नेता एवं पूर्व OSD to CM, श्री सुरेश कुमार भारद्वाज पूर्व पार्षद, श्री संजीव त्रेहन पूर्व पार्षद, अमरदीप सिंह सोढ़ी, राज कुमार राजू , ब्रह्म नाटय मंडल के प्रधान शाम सुंदर सिंगला, अश्वनी सिंगला आशु, अनिल गुप्ता, मनीष चोपड़ा, गोल्डी, राजू, संदीप झांजी, अनिल बख्शी, अनूप बांसल, विजय कुमार मिंटू भारद्वाज, श्याम बाबा मंडल के अश्वनी सिंगला आशु , पंकज शर्मा, अमित मित्तल, एनिमा मित्तल, दिनेश मित्तल, पंकज मित्तल, अतुल मित्तल व उनका परिवारिक सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button