ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

‘एक कैडेट-एक पेड़’ के संकल्प के साथ एनसीसी कैडेटों ने लगाये हजारों पेड़

जालंधर, एच एस चावला। 2 पंजाब एनसीसी बटालियन के तत्वाधान मे विभिन्न कालेजों और स्कूलों में हजारों पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दिया। कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी ने बताया ‘एक कैडेट एक पेड़’ के संकल्प के साथ बटालियन, कैडेटों को विभिन्न प्रकार के पेड़ उपलब्ध करा रही है। प्रत्येक कैडेट निर्धारित पेड़ की देखभाल और सुरक्षा के लिये एक साल तक जिम्मेवार रहेगा।

कर्नल जोशी ने बताया वैश्विक तापमान, मानसून और आर्द्रता को नियमित रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। जनसंख्या बढ्ने से, जंगलों का कटाव हो रहा हैं। प्रकृति के साथ मानव का सांमज्य रखने के लिये पेड़ों का हमारे जीवन में नितान्त महत्वपूर्ण योगदान है। पूरे राष्ट्र में एनसीसी 17 लाख वृक्षों को इस मानसून मे लगाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। पेड़ो से बाढ़, सूखा, बढते तापमान को रोका जा सकता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।

कर्नल विनोद जोशी ने बताया आगामी दिनों में 36 शैक्षणिक संस्थानों को हजारों पेड़ दिये जायेगें। प्रत्येक कैडेट उनकी देखभाल और सुरक्षा एक वर्ष तक करेगा। हमारा प्रयास होगा की इस मानसून मे हजारों पेड़ जालन्धर शहर में लगाये जाएं ताकि ग्रीष्मकाल में तापमान को नियमित किया जा सके। वृक्षारोपण अभियान में सूबेदार लाभ सिंह, हवलदार राजविंदर सिंह और हवलदार जितेंदर सिंह को बटालियन की ओर से तैनात किया गया है जो दूरस्थ 36 शैक्षणिक संस्थानों में वृक्षारोपण कराएंगे। कर्नल विनोद जोशी ने बताया कैडेटों के सर्वांगीण विकास में वृक्षारोपण द्वारा सामाजिक दायित्व का उतरदायित्व सिखाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button