
सीईओ ओमपाल सिंह व पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने नतमस्तक होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। शिव शक्ति योग मिशन जालंधर कैंट की ओर से स्थानीय बावड़ी धर्मशाला में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ निरंतर चल रहा है, जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में भक्तजन बड़ी ही श्रद्धा भावना से अपनी हाज़रीयां भरते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस समागम में महा ज्ञानी स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज अपने मुखारविंद से भक्तजनों को जीवन को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि जीवन को सरल और सफल बनाने में आपके कर्म बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं यदि आपने अपने जीवन काल में अच्छे कर्म, लोक भलाई और सामाजिक कार्यों में अच्छा स्वभाव दिखाया है तो अवश्य ही आपका जीवन बहुत ही सुखद और शांतमय रूप से गुजरेगा। पारिवारिक रूप से अपने यदि सभी रिश्तों को उचित स्थान दिया है तो भविष्य में आपको भी हर जगह उचित स्थान मिलेगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनको जीवन के सभी कठिनाइयों से जानकार करवाना ही घर के मुखिया का अहम रोल होता है।
स्वामी आत्मानंद पुरी जी महाराज ने कहा कि भगवान की पूजा-अर्चना समय पर करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है, पवित्र मन में ही पवित्र ज्योति का वास होता है इसलिए सभी को प्रभु के दिए हुए वचनों पर चलते हुए अपना जीवन सफल करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
गौरतलब है कि शिव शक्ति योग मिशन जालंधर कैंट की ओर से स्थानीय बावड़ी धर्मशाला में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ 5 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक करवाया जा रहा है, 12 अप्रैल 2026 को हवन व भंडारा किया जाएगा। इन समागमों में कई धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने नतमस्तक होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
10 अप्रैल 2026 हुए समागम में कैंटोनमैंट बोर्ड जालंधर के सीईओ कुंवर ओमपाल सिंह, जालंधर कैंट के पूर्व विधायक स. जगबीर सिंह बराड़, कैंटोनमैंट बोर्ड जालंधर के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राम अवतार व श्री राम लीला कमेटी जालंधर कैंट के पूर्व प्रधान श्री राजेंद्र कुमार बांसल ने मुख्य रूप में उपस्थित होकर स्वामी आत्मानंद पुरी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर मनमोहन शर्मा, तरुण शर्मा, दिनेश सिंगला, अन्नी गोयल, गौरव भारद्वाज , विपिन भारद्वाज, गगन कपूर, संजीव गोयल, बिट्टू, मोहित शर्मा, गणेश शर्मा, कनिष्क अग्रवाल, मोहित शर्मा, राहुल गर्ग, बिट्टू कश्यप, विशाल जोशी, गणेश शर्मा, बोबी जिंदल, मनीष कौशल आदि उपस्थित हुए थे।
















