
जालंधर, एच एस चावला। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन (रजि.) पंजाब के पदाधिकारियों ने अशोक वाल्मीकि महासचिव (भारत) के नेतृत्व में नवनियुक्त डिविजनल कमिश्नर जालंधर श्री प्रदीप सभरवाल से एक विशेष मुलाकात की। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर तहदिल से स्वागत करते हुए सम्मानित किया। डिविजनल कमिश्नर श्री प्रदीप सभरवाल ने संगठन क सभी पदाधिकारीयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं उनकी सेवा में हर वक़्त हाजिर हूँ और उनकी मुश्किलों व समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने हेतु वचनबद्ध हूँ। इस मौके अशोक वाल्मीकि महासचिव (भारत) , हरदेव नाहर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (पंजाब) , चेयरमैन जालंधर अश्वनी मटू , एग्जीक्यूटिव मैंबर राजेश सोंधी, राजू भट्टी, सनम मल्होत्रा व पीटू कल्याण मौजूद थे।





























