ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

राष्ट्रनिर्माण और व्यक्तित्व विकास पर ट्रेनिंग ले रहे हैं NCC कैडेट

जालंधर, एच एस चावला। 2 पंजाब एनसीसी बटालियन के तत्वाधान में दिन-रात दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक कैम्प डीएवी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेकनोलॉजी में चल रहा है। 600 एनसीसी कैडेटों के चहुँमुखी विकास के लिये कई क्लास और प्रदर्शन चलाये जा रहे हैं। एनसीसी पाठ्यक्रम के साथ नेतृत्व के गुण और तरीके सिखाये जा रहे है ताकि भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सके। गर्ल्स कैडेटो को नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के तरीके सिखाये जा रहे है।

कर्नल विनोद जोशी, कैम्प कमाडेंड ने बताया कैडेटो को हथियारों की सिखलाई, हथियारो से ड्रिल सिखाई जा रही हैं। गणत्रन्त दिवस दिल्ली की परेड और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये 100 केडेटो को तैयार किया जा रहा है। दिल्ली में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले कैडेटो का यह तीसरा कैम्प है। कैडेट आगे की प्रतियोगिताओं के लिये एनसीसी एकेडेमी रोपड मे डायरेक्टरेट की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कैडेटो को डिजीटल अरेस्ट, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य और पोषण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

कैम्प कमाडेंड ने बताया एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा यूनिफार्म संस्था है जो सेना को मदद करने में दूसरी पक्तिं का काम करती है। कैम्प कमाडेंड ने भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की जिम्मेदारियों पर केडेटों को विस्तृत जानकारी दी। आगामी दिनों में इन्फेन्ट्री के सभी आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी केडेटों के लिये योजनाबद्ध है। व्यक्तित्व विकास, कैरियर मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उसपर केडेटो को कई जिम्मेदारियाँ कैम्प में दी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button