ਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

पुनीत भारती शुक्ला के अखंड प्रयासों से कैंटोनमेंट क्षेत्र में विकास कार्यों की आई आंधी, 25 साल बाद हुआ रामामंडी की सड़क का भाग्य उदय

कहा – कैंटोनमेंट बोर्ड के आधीन आते क्षेत्र के हर गली, मुहल्ले में किये जायेंगे विकास कार्य, टूटी सड़कों का भी होगा समाधान

जालंधर कैंट, एच एस चावला। भारत सरकार द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला के अखंड प्रयासों से कैंटोनमेंट क्षेत्र में विकास कार्यों की आंधी आ गई है, जिसके चलते 25 साल बाद रामामंडी की सड़क का भाग्य उदय हुआ है। बता दें कि रामामंडी पुल के दोनों तरफ वेयरहाऊस, पोस्ट ऑफिस वाली सड़क, एलीमैंट्री स्कूल के साथ वाली सड़क जो पिछले लगभग 25 सालों से नहीं बन पा रही थी। कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के अधीन आता भूर मंडी क्षेत्र जोकि 83.33 एकड़ में फैला हुआ है, यहां सभी टैक्स तो कैंटोनमैट बोर्ड लेता है परंतु रामामंडी फ्लाईओवर के दोनों तरफ की सड़क पीडब्ल्यूडी होशियारपुर के अधीन आती है।

सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने लगभग 10 महीने पहले इस सड़क को बनाने हेतु अखंड प्रयास किये तथा बोर्ड मीटिंग में इसका प्रस्ताव रखा परंतु कैंटोनमेंट बोर्ड हर बार PWD से NOC लाने की शर्त रख देता था। अब ये सारा मसला हल हो गया है, उन्होंने श्री अविनाश राय खन्ना पूर्व राज्यसभा सांसद का भी NOC दिलवाने के लिए धन्यवाद किया।

बीते दिन शुक्रवार को इस सड़क व सीवरेज सिस्टम का उ‌द्घाटन सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, सी.ई.ओ. श्री रामस्वरूप हरितवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ राधेश्याम अग्रवाल ने अपने कर कमलों द्वारा किया। इस मौके पर इस क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला व सी.ई.ओ. राम स्वरूप हरितवाल का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इसके साथ साथ मोहल्ला नंबर-1 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का शुभारंभ किया गया। सिविल सदस्य पुनीत भारती शुकला ने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड के आधीन आते क्षेत्र के हर गली, मुहल्ले में विकास कार्य किये जायेंगे व टूटी सड़कों का भी समाधान होगा, जिसके लिए श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार वचनबद्ध है।

इस मौके पर राम अवतार अग्रवाल, शिव दर्शन, भारत भूषण सोनू त्रिवेदी, दीपक सहगल, सुभाष विज, चुन्नू अग्रवाल, कथूरिया साहिब, खुराना जी, सुनीता शर्मा, रवि शर्मा, काला, विजय कुमार, रमन अग्रवाल, अंकुर गोयल, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button