ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

पंजाब कैबिनेट में अब नहीं होगा कोईं फेरबदल, CM भगवंत मान की केजरीवाल से मुलाकात के बाद बदले समीकरण

चंडीगढ़, (PRIME INDIAN NEWS) :- पंजाब कैबिनेट में अब कोईं फेरबदल नहीं होगा, CM भगवंत मान की केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में हुई मुलाकात के बाद समीकरण बदल गये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब कैबिनेट में अब कोईं फेरबदल नहीं होगा। सिर्फ गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के बाद खाली हुआ मंत्री पद किसी और को सौंपा जाएगा। जबकि पुरी कैबिनेट में फेरबदल की फिलहाल कौई संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि बुधवार को CM भगवंत मान ने “आप” सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पंजाब में कैबिनेट फेरबदल के साथ जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन फिलहाल आम आदमी पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है।

बताया जा रहा है कि जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। मान् ने पंजाब के लोकसभा चुनाव के परिणाम के संबंध में केजरीवाल से चर्चा की और साथ ही चुनाव को लेकर अपनी समीक्षा बैठकों के बारे में भी जानकारी दी।

आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम मान की तरफ से सभी लोकसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के संबंध में आप प्रमुख को अवगत करवाया गया है। पंजाब में चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं की जो भी राय है, उसे लेकर उन्हें जानकारी दी गई है। बता दें कि पार्टी ने उपचुनाव को लेकर रणनीति बनानी है। सीएम मान ने भी जालंधर में नेताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। बरसट ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा सही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button