
जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। नवरात्रि के पावन अवसर पर जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 19 में स्थित मंदिर श्री बजरंग भवन में हर वर्ष की भांति 9 शक्तिपीठों से लाई गई माता रानी की 9 पवित्र जोतें को शोभायात्रा के रूप में नगर परिक्रमा करवाते हुए बड़ी श्रद्धा भावना से मंदिर परिसर में विराजमान किया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर श्री बजरंग भवन के प्रधान भूषण अग्रवाल भूषी ने बताया कि माता रानी के पवित्र नवरात्रि के अवसर पर सभी नगर निवासियों को देश के 9 शक्तिपीठों से लाई गई 9 पवित्र जोतों को नगरवासियों को दर्शन करवाने के लिए मंदिर परिसर में विराजमान किया गया है, जिनके दर्शन करके भक्तजन अपना जीवन सफल कर रहे हैं।


इस पावन अवसर पर मंदिर को बहुत ही आकर्षित व सुंदर तरीके से सजाया गया है। मंदिर में रोजाना पूजा अर्चना व आरती के उपरांत प्रसिद्ध भजन गायक माता रानी की महमा का गुणगान करते हैं तथा श्रद्धालुओं द्वारा भक्तजनों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के लंगर लगाए जा रहे हैं।
मंदिर प्रधान भूषण अग्रवाल भूषी ने सभी देशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए नगरवासियों के अपील की है कि सभी भक्तजन इन पवित्र जोतों के दर्शन करके माता रानी की कृपा के पात्र बनें।।
















