ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

नवयुवक वाल्मीकि सभा की ओर से भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव सबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल – भारत बत्रा

बड़े हर्षोल्लास से निकाली जाएगी 96वीं शोभायात्रा , सभी नगर वासियों व सहयोगी संस्थाओं का किया तहदिल से आभार व्यक्त

जालंधर कैंट, (एच एस चावला/सैवी चावला) :- नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) हैड क्वाटर मुहल्ला नं. 30, जालन्धर छावनी की ओर से हर वर्ष की तरह त्रैकालदर्शी, आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट उत्सव आश्विन शरद्वपूर्णिमा तिथि 17 अक्तूबर 2024 दिन वीरवार शाम 5.04 बजे बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) जालंधर कैंट के प्रधान भारत बत्रा ने बताया कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव सबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह विशाल शोभा यात्रा बड़े हर्षोल्लास से निकाली जाएगी जोकि 96वीं शोभायात्रा है, जिसमें सभी नगर निवासी सादर आमंनित्रत है।

भारत बत्रा ने बताया कि इस उपलक्ष्य में 16 अक्तूबर 2024 दिन बुधवार को सायं 7.04 बजे मूर्ति पूजन होगा, जिसमें श्री विक्की जी हिचकी रेसट्रोरेंट, दीप नगर, जालन्धर कैंट मुख्य अतिथि होगे। 17 अक्तूबर 2024 दिन वीरवार को दोपहर 1-04 बजे लंगर का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व पार्षद श्री अविनाश शर्मा जी मुख्य अतिथि होगे।

भारत बत्रा ने बताया कि झण्डे की रस्म शाम 5-04 बजे जालंधर से मैंबर पार्लियामेंट MP स. चरनजीत सिंह चन्नी जी ( पूर्व CM पंजाब) द्वारा अदा की जायेगी। शोभा यात्रा का उद्घाटन शाम 5-34 बजे स. परगट सिंह MLA जालंधर कैंट द्वारा किया जाएगा। समूह वाल्मीकि बुर्जुगों व नवयुवक वाल्मीकि सभा के सदस्यों के द्वारा रात 8-04 बजे पुरस्कार वितरण किये जायेंगे। इस अवसर पर श्री विजय वैश (D.S.O.) , श्री बलदेव अटवाल (Advocate) , श्री राज कुमार अटवाल (A.C.P. PUNJAB POLICE) , श्री गौतम वैश (ETO), श्री भारत भुष्ण वैश (ARCHITECT) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

भारत बत्रा ने बताया कि इस शोभायात्रा में सभी नगर वासियों के साथ साथ, कैंट वाल्मीकि सभा , भगवान वाल्मीकि तीर्थ सुन्दरता सफाई अभियान, जालन्धर , भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी (जालन्धर कैंट) , नौजवान वाल्मीकि सभा (मुहल्ला नं. 32 जालन्धर कैंट) , वाल्मीकि सभा (लाल कुर्ती) , नवयुवक वाल्मीकि सभा (तोपखाना) , नवयुवक वाल्मीकि सभा (एम.एच. कलोनी) , वाल्मीकि सभा (भूर मण्डी) , वाल्मीकि सभा (एम.ई.एस. कालोनी) , नौजवान वाल्मीकि सभा (संसारपुर एवं धीना) , वाल्मीकि सभा (मुहल्ला नं. 20-24 जालन्धर कैंट) , वाल्मीकि सभा (दीपनगर) , प्राचीन भगवान वाल्मीकि मन्दिर कमेटी (गढ़ा, जालन्धर) , श्री रामलीला कमेटी (रजि.) (जालन्धर छावनी) , श्री बांके बिहारी मण्डल (रजि.) (जालन्धर छावनी) , जय गणपति सेवा सोसायटी (जालन्धर छावनी) , श्री गणपति उत्सव सेवा मण्डल (रजि.) जालन्धर छावनी , नवयुवक सेवा सोसायटी (मुहल्ला नं. 21-25 जालन्धर कैंट) , गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा (जालन्धर छावनी) , श्री गुरू शिव नारायण धर्मशाला कमेटी (रजि.) , बारबर यूनियन सैन सभा (जालन्धर कैंट) , धर्म जागरण समन्वय-जालन्धर महानगर , सैंटरल वाल्मीकि सभा (International, U.K.) , भगवान वाल्मीकि प्रभात फेरी सभा (जालन्धर कैंट) सभी संस्थाओं द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है, जिसके लिए नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) हैड क्वाटर मुहल्ला नं. 30, जालन्धर छावनी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण तहदिल से आभार व्यक्त करते हैं।

भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) हैड क्वाटर मुहल्ला नं. 30, जालन्धर छावनी के प्रधान भारत बत्तरा व समस्त पदाधिकारीयों एवं समस्त सदस्यगणों ने सभी नगर वासियों से अनुरोध किया है कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट उत्सव पर आप घरों व दुकानों पर दीपमाला करके प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके भारत बत्रा, लाडी सरवटे, राजन घई, राकेश बाठल, गौतम, मम बत्रा, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button