जालंधर पुलिस द्वारा क्राईम की वारदातें करने वाले 3 आरोपी, 2 किलो अफीम के साथ एक आरोपी तथा ट्रैवल एजेंट पर गोली चलाने के मामले एक आरोपी काबू

जालंधर, एच एस चावला। पुलिस कमिशनर जालंधर श्री स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार DCP/Inv हरविंदर सिंह विर्क, ADCP/Inv भूपिंदर सिंह तथा ACP-Detective परमजीत सिंह की हिदायतों पर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज हरविंदर सिंह की टीम ने क्राइम की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गोलू पुत्र तिरलोक सिंह निवासी गांव वरियाना, सुनील कुमार उर्फ शीलू पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना और लवप्रीत सिंह उर्फ लव पुत्र सोमलाल निवासी गांव वरियाना के रुप में हुई है जबकि एक दोषी मौके से फरार हो गया। पकड़े गये आरोपियों में से दो सगे भाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलैरो गाड़ी पीबी 08 ईजी 8147 बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए CP स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नई सब्जी नागरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी सफेद रंग की बोलैरो गाड़ी में सवार होकर मोबाइल बेचने के लिए शिव नगर फाटक के पास घूम रहे हैं। जिनके पास से तेजधार हथियार और छीने हुए मोबाइल बरामद हो सकते है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव नगर फाटक के पास नाकाबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी धीरे करके गाड़ी में से भागने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय आरोपियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ब्लैरो गाड़ी सहित 15 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

CP स्वप्न शर्मा ने बताया कि इसी तरह CIA स्टाफ की पुलिस ने 2 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ ने कुछ दिन पहले 2 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसकी जांच दौरान दूसरे आरोपी को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


CP स्वप्न शर्मा ने बताया कि इसी तरह कुछ दिन पहले ट्रैवल एजेंट पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच दौरान वारदात से पहले रेकी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा रहा है।





























