ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर कैंट में “सारथी वैलफेयर सोसायटी” का गठन, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना मुख्य उद्देश्य

जालंधर कैंट, सैवी चावला। जालंधर कैंट में “सारथी वैलफेयर सोसायटी” का गठन किया गया है। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना इस संस्था का मुख्य उद्देश्य होगा, जिसके चलते ये संस्था जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने हेतु हर तरह से मदद करेगी। “सारथी वैलफेयर सोसायटी” में अमित गोयल को चेयरमैन, मुनीश गोयल को वाईस चेयरमैन, दिनेश शर्मा को प्रधान, मनजीत सिंह को जनरल सेक्रेटरी, रवि कांत भूमन को जॉइंट जनरल सेक्रेटरी, दीपक गर्ग को कैशियर, रोहित शर्मा को जोइंट कैशियर, डॉक्टर संजय को ऑर्गनाइज़र सेक्रेटरी, पंडित उमेश जी व विशाल गिल को एक्सिक्यूटिव मैंबर नियुक्त किया गया है।

PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए संस्था के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि “सारथी वैलफेयर सोसायटी” की ओर से जल्द ही इस महान कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा अनमोल रतन है व शिक्षित समाज ही एक राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाना है ताकि आगे चल कर उनका उज्वल भविष्य बन सके। दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके लिए संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चों की हर तरह से मदद की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए 90410-06531, 93572-11009, 98783-80127, 98781-30398, 85680-80925, 97799-37747, 94638-50311, 98158-35634, 98881-23015, 90415-41234, पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button