ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

जालंधर कैंट में बड़े हर्षोल्लास से निकाली गई श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर विशाल शोभायात्रा

पूर्व ओएसडी सोनू ढेसी ने रिबन काट कर व नारियल फोड़ कर किया शोभायात्रा का शुभारंभ

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। जालंधर कैंट में हर वर्ष की तरह बड़े हर्षोल्लास से रामनवमी के पावन पर्व पर विशाल शोभायात्रा स्थानीय मंदिर श्री बजरंग भवन से प्रधान भूषण अग्रवाल भुषी एवं समस्त कमेटी की अध्यक्षता में निकाली गई। मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना करने उपरांत पूर्व ओएसडी सोनू ढेसी ने रिबन काट कर व नारियल फोड़ कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस पावन अवसर पर विशेष रूप से पूर्व विधायक जगबीर बराड़, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पंजाबी सिंगर व अकाली नेता केएस मक्खन, सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, पूर्व पार्षद संजीव त्रेहन, समाज सेवक दीपक सहगल, भाजपा कैंट मंडल प्रधान शिव दर्शन, ओम प्रकाश मक्कड़, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, सुमित धीर, रोबिन कनोजिया आदि मौजूद थे।

इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सुंदर फूलों व रंग बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया। रथ पर विराजमान बाल अवस्था में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बाल अवस्था में सजे सुंदर स्वरूप नगर वासियों को आकर्षित कर रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल बैंड बाजे, नृत्य और कई आकर्षक झांकियां देखने योग्य थी।

शोभायात्रा के रुट पर कैंट की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट लंगर लगाए गए। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर श्री बजरंग भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर ओम प्रकाश यादव, पवन अग्रवाल, किरण कुमार, राकेश अग्रवाल, हैप्पी, मधुसूदन शर्मा, राजेंद्र बंसल, भाजपा नेता आर्यन, गणेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button