
मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगे फूलों व सुंदर लाईटों से सजाया गया, जगह जगह लगाये गये विभिन्न प्रकार के लंगर
नगरवासियों सहित धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने की शिरकत, नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद
जालंधर कैंट, एच एस चावला/सैवी चावला। भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) जालंधर कैंट की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ हैडक्वार्टर मोहल्ला नंबर 30 में स्थित प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर से नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान भारत बत्रा की अध्यक्षता में किया गया। इस पावन अवसर पर नगरवासियों सहित धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों ने नतमस्तक होकर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।



इस पावन अवसर पर कैंट हलका विधायक स. परगट सिंह द्वारा झंडा रस्म अदा की गई। सभा की ओर से आयोजित विशाल लंगर का उद्घाटन पूर्व पार्षद श्री अविनाश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, अकाली नेता हरजाप सिंह संघा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, आप नेता काकू आहलुवालिया ने विशेष तौर पर शिरकत की। नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान भारत बत्रा सहित सभी सदस्यों द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सिरोपे व सुमृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा का उद्घाटन हल्का विधायक स. परगट सिंह सहित सभी बजुर्गो द्वारा किया गया। बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों, तराशों व सुंदर झांकियों सहित नृत्य करते हुए कलाकारों ने शोभायात्रा का माहौल अति आकर्षित बना दिया, जिसे देखकर नगरवासी खूब आनंदित हो रहे थे। मंदिर प्रांगण सहित सारे नगर को रंग बिरंगे फूलों व सुंदर लाईटों सहित विशाल आकर्षिक गेट बना कर सजाया गया। शोभायात्रा के रूट पर जगह-जगह पर प्रभु भक्तों व नगरवासियों द्वारा विभिन्न प्रकार के लंगर लगाये गये।

इसी प्रकार कैंट वाल्मीकि सभा व वाल्मीकि नौजवान सभा की ओर से मोहल्ला नंबर 32 में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए संत समाज व हलका विधायक परगट सिंह द्वारा झंडा रस्म अदा की गई, जिसके उपरांत शोभा यात्रा का आगाज किया गया। इस मौके प्रधान हरदयाल नाहर व प्रधान तरलोचन चौधरी सहित कमेटी सदस्यों द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। मोहल्ला नंबर 31 से प्रधान राकेश कुमार अटवाल व उनकी कमेटी द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश उत्सव पर हर वर्ष की भांति नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने चढ़कर हिस्सा लिया।

वाल्मीकि समुदाय की सभी संस्थाओं द्वारा एकजुट होकर निकाली गई विशाल शोभायात्रा नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। हर तरफ “जय वाल्मीकि- हर-हर वाल्मीकि”, “जो बोले सो निर्भय- भगवान वाल्मीकि महाराज की जय” के जयघोष गूंज रहे थे, जिससे कि सारा माहौल भक्तिमय बना हुआ था।
इस पावन अवसर पर सजाई गई भगवान वाल्मीकि की अति सुंदर व मनमोहक पालकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थी, जिनका नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा सारे नगर का भृमण करके वापिस मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।
इस मौके हल्का विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, अकाली नेता हरजाप सिंह संघा, पूर्व पार्षद अविनाश चंद्र शर्मा, सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, आप नेता काकू आहलुवालिया, भाजपा नेता अश्विनी गर्ग, जगमोहन वर्मा व ओम प्रकाश मक्कड़, बावा मोहिंदर सिंह, नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान भारत बत्रा, डिंपल हंस, DSO विजय कुमार वैश, ACP राज कुमार, विजय बत्रा, वरिंदर कुमार शूका, विक्रम बत्रा, आर्केस्ट्रा यूनियन के प्रधान लाडी सरवटे, गौतम सरवटे, राजन घई, रिंकू चौहान, मनी हंस, अरुण नाहर, तरसेम चौधरी, वाल्मीकि नौजवान सभा के प्रधान त्रिलोचन चौधरी, अश्विनी हंस, अशोक नाहर, राजेश नाहर, अमृतपाल सिंह आंनद, राजा, एडवोकेट बलदेव अटवाल, किरना, मांटो नाहर, हरदयाल नाहर, हरदेव नाहर, पंडित रोशन लाल, राकेश कुमार अटवाल, सुरेंद्र कुमार शुभ, विजय खोखर, राजकुमार राजू, नितिन घई, रवि जुगनी, अजय सहोता, गोल्डी सहोता, प्रदीप कुमार चीकू आदि उपस्थित थे।





























