
कई धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियां विशेष रूप में पहुंची, प्रबन्धकों ने श्री राम नाम की पट्टिका डालकर किया सम्मानित
राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ व वानर सेना की वेशभूषा में सज कर आए स्वरूपों ने लोगों को किया आकर्षित
जालंधर कैंट, एच एस चावला। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) जालंधर छावनी की ओर से हर साल की तरह दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्थानीय दशहरा ग्राउंड में मनाया गया। इस सबंधी कमेटी की ओर से विशेष तैयारीयां की गई। दशहरा ग्राउंड में जहां रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के विशाल पुतले बनाये गये, वहीं भव्य लंका भी बनाई गई। इसके साथ साथ राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ व वानर सेना की वेशभूषा में सज कर आए स्वरूप लोगों की अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। राम व रावण सेना में चले युद्ध के दृश्य देखने योग्य थे, जिनका समारोह में उपस्थित लोगों ने खूब आंनद लिया। राम दूत हनुमान द्वारा लंका दहन किया गया। युद्ध में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के अंत के पश्चात श्री राम व लक्ष्मण द्वारा उनके पुतलों का दहन किया गया।


इस समारोह में हजारों की तादाद में नगरवासियों के साथ साथ कई धार्मिक, समाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर श्री राम कथा वाचक स्वामी पुनीत पाठक जी , जालंधर से मैंबर पार्लियामेंट स. चरणजीत सिंह चन्नी , जालंधर कैंट से विधायक स. परगट सिंह , कैंटोनमैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल (सेना मैडल) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा सोल, कैंटोनमैंट बोर्ड के सीईओ ओमपाल सिंह, आम आदमी पार्टी से चेयरमैन मंगल सिंह, ओलंपियन सुरेंद्र सिंह सोढी, राजविंदर कौर थियाड़ा, शिरोमणि अकाली दल से हरजाप सिंह संघा विशेष रूप से पहुंचे, जिनका कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत करते हुए श्री राम नाम की पट्टिका डालकर सम्मनित किया गया।

इस मौके पर MP स. चरणजीत सिंह चन्नी ने सभी देशवासियों सहित नगरवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी व श्री रामलीला कमेटी को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया। समारोह में विशेष रूप से उपस्थित सभी गणमान्य हस्तियों ने भी नगरवासियों सहित श्री रामलीला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री रामलीला कमेटी के प्रधान शिवम शर्मा , सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला , बृज गुप्ता व मधु सूदन ने मंच का संचालन बखूबी निभाया।

इस मौके श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिवम शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, समाज सेवक महेश गुप्ता, राजिंदर बांसल, कनिष्क अग्रवाल कन्नू , राहुल गर्ग, कीर्ति मेहता, बृज गुप्ता, जेपी गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, मोहित शर्मा, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, ओम प्रकाश मकड़, हनी शर्मा, शिव दर्शन अबी, सतीश गोयल मोनी, अनूप वत्स, मनजीत पांडे, श्रीमती अंजू शर्मा, एडवोकेट मनीषा जैन, डा. शालिनी पाल, अनिल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, हरसिमरत, मधुसूदन, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान जोगिंदर सिंह टक्कर, बावा मोहिंदर सिंह, जगमोहन सिंह खैहरा, हरजीत सिंह टक्कर, जतिंदर सिंह राजू , राज कुमार राजा, रामा मंदिर के प्रधान कमल चौहान, नवयुवक वाल्मीकि सभा के प्रधान भारत बत्रा, मंदिर श्री बजरंग भवन के प्रधान भूषण अग्रवाल भूशी, आत्म प्रकाश सिंह बबलू , सविंदर सिंह खट्टर, बोबी गर्ग, अनिल चौहान, रिंकू राजा, मोंटू सभरवाल, संजीव निश्छल, लक्की ओबरॉय, नोनी, निपुन जैन, दविंदर शर्मा, सतीश ककड़ आदि मौजूद थे।





























