ਦੇਸ਼ਹਰਿਆਣਾਹਿਮਾਚਲਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

छठी बार “भारत नवनिर्माण जागरण यात्रा” पर निकले विश्व प्रसिद्ध साइकलिस्ट भाऊसाहब भवर का जालंधर कैंट पहुँचने पर भव्य स्वागत

भारत को विश्व गुरू बनने के लिए अपनी व्याप्त सामाजिक कुरीतियों का समूल नाश करना होगा – भाऊसाहब भवर

प्रिंसीपल अनूप वत्स, प्रिंसीपल कीर्ति भूषण मेहता, सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला व वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी गर्ग ने की खूब प्रसंशा

जालंधर कैंट, एच एस चावला। भारत को विश्व गुरू बनने के लिए अपनी व्याप्त सामाजिक कुरीतियों का समूल नाश करना होगा। 21वीं सदी में भी यदि दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या, नशाखोरी आदि जैसी कुरीतियां समाज में रहेंगी तो आर्थिक रूप में विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। इन शब्दों का प्रगटावा छठी बार “भारत नवनिर्माण जागरण यात्रा” पर निकले विश्व प्रसिद साइकलिस्ट भाऊसाहब भवर ने अपने जालंधर प्रवास के दौरान PRIME INDIAN NEWS के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए किया।

जालंधर कैंट के निवासियों द्वारा लद्दाख से यहां पहुंचने पर उनके सामाजिक उत्थान के योगदान को सम्मानित करने हेतु एक विशेष समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान साइकलिस्ट भाऊसाहब भवर ने कहा कि उनके जीवन का एक मात्र उदेश्य समाज को स्वस्थ व जागरूक करना है। 1993 से शुरू हुए इस अभियान में अब तक लाखों लोग तथा अपना संदेश पहुंचाने के पुनीत कार्य में सफल होने पर प्रसन्नता एवं संतुष्टि के भाव से ओत-प्रोत भाऊसाहब ने इस रोमांचक, चुनौतीपूर्ण यात्रा के कई संस्मरण सांझा किए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य संसार को बेहतर बनाना होना चाहिए। इस संदेश को जन लहर बनाने के लिए वे देश के विभिन्न स्कूल, कालेजों, विश्वविद्यालयों, नगर पंचायतों, गांवों की यूथ कल्बों से भेट करते हैं व युवाओं को देश भक्ति व सामाजिक बुराईयों से लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रिंसीपल डा. अनूप वत्स ने भाऊ साहब के जीवन सबंधी जानकारी देते हुए बताया कि वह एक सन्यासी की जीवन बिता रहे हैं, भारतवर्ष ही उनका परिवार है तथा समाज सेवा ही उनका पेशा है। पिछले तीन वर्षों से साईकिल ही उनका संसार है। धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, भारतीय सेना, एन.सी.सी. के सहयोग से वे भारत वर्ष में घूमते हैं तथा मानव कल्याण व समाजोत्थान का संदेश देते हैं।

सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि आज के दौर में बिना मोबाईल फोन, बैंक अकाउंट तथा घर का त्याग करके साईकिल पर भारत भ्रमण करना वास्तव में उत्कृष्ठ समाज सेवा का नमूना है। ऐसे कर्मठ व समर्पित व्यक्तित्व को पूर्ण सहयोग देना सभी देशवासियों का कर्तव्य होना चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी गर्ग ने भाऊ साहब की निर्स्वाथ समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं को विशेषकर उनका अनुकरण करना चाहिए। प्रिंसीपल कीर्ति भूषण मेहता ने भी साइकलिस्ट भाऊ साहब के प्रयास को सराहनीय बताते हुए उनकी खूब प्रशंसा की व उनके पुनीत कार्य में यथा संभव योगदान का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि भाऊ साहब को भारत के राष्ट्रपति, अनेकों गर्वनर, केन्द्रीय व राज्य सरकारों के मंत्रियों, सेना के उच्च अधिकारियों, प्रतिष्ठित सामाजिक औद्योगिक हस्तियों ने प्रशासित पत्र देकर उनको सम्मानित किया है। भाऊ साहब ने कहा कि ‘‘चलना जीवन का नाम’’ उनके जीवन को ब्रह्मवाक्य है। सामाजिक बुराईयों रहित समाज को निर्माण के लिए चेतना फैलाना उनका मिशन है। इस मौके प्रिंसीपल अनूप वत्स, सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी गर्ग, जगमोहन वर्मा, ओम प्रकाश मक्कड़, संजय कालरा, लायन जे.पी. गुप्ता, रामलीला कमेटी के प्रधान कनिष्क अग्रवाल, संजीव गुप्ता, बृज गुप्ता, राहुल अग्रवाल, प्रतीक वत्स, हनी शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button