ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

गणतंत्र दिवस दिल्ली मे भाग लेने वाले केडेटों का NCC बटालियन में किया गया सम्मान

जालंधर, एच एस चावला। 2 पंजाब एन.सी.सी. बटालियन जालंधर ने गणतंत्र दिवस दिल्ली मे भाग लेने वाले एन.सी.सी. कडेटों का बटालियन हेड्क्वार्टर मे ट्रैक सूट, मेडल और जलपान द्वारा सम्मान और उत्साहवर्धन किया। कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी ने बताया गणतंत्र दिवस दिल्ली परेड और कार्यक्रम एन.सी.सी. का सबसे बड़ा राष्ट्रीय कैम्प है जिसमें चार माह लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत अक्टूबर माह से आरंम्भ हो जाती है। इसमे पाँच मुख्य प्रतियोगिताएं होती है। कर्तव्य पथ पर सकार्ट ड्रिल, प्रधानमंत्री रैली, सर्वोत्तम केडेट का चयन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फ्लैग एरिया ब्रीफिंग। कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने आगे बताया एन.सी.सी. विश्व का सबसे बड़ा स्वैछिक वर्दीधारी संगठन है और जिसमें राष्ट्र से लगभग 2200 एनसीसी केडेट प्रतिवर्ष भाग लेते है।

लेफ्टिनेंट कर्नल दलजीत ओलख, एडम ऑफिसर ने बताया सार्जेंट अभिषेक कुमार, लयालपुर खालसा कॉलेज ने प्रधानमंत्री रैली की परेड दिल्ली कैंट में भाग लिया। कैडेट ओम सिंह, जे.के.एस.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, टांडा मे उत्तर भारत जोन द्वारा प्रधानमंत्री रैली की परेड मे भाग लिया। परेड के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केडेटों से सामूहिक बातचीत भी की। कैडेट महक अरोरा डी.ए.वी. इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलजी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम चंडीगढ़ मे विशेष और बेहतरीन प्रदर्शन किया। कैडेट चेतन पासी, कैन्ट बोर्ड सीनियर सेकेन्डेरी स्कूल ने भंगड़ा और ढोल प्रदर्शन मे चयनकर्ताओं और अन्य केडेटों को हतप्रभ और हर्षोल्लास से भर दिया। गणतंत्र दिवस दिल्ली के लिए बटालियन के ड्रिल उस्ताद सूबेदार चंद्र भान और हवलदार उपजेन्द्रपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने केडेटों को सैन्य ड्रिल और अन्य प्रतियोगियाताओं के लिये तैयार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button