
जालंधर, एच एस चावला। आज क्षेत्रीय लेखा कार्यालय (वेतन), जालंधर छावनी में दसवे अंतराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे रक्षा लेखा विभाग, जालंधर छावनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मोके पर योग पथ संस्थान के योग शिक्षक डॉ. विनोद कुमार ने योगा के महत्व को बताते हुये अधिकारियों व कर्मचारियों को नये नये योगा अभ्यास भी सिखाये।
उन्होने बताया कि स्वस्थ शरीर का निर्माण योगा अभ्यास से संभव है। योगा अभ्यास से बड़ी बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होने कहा कि योगा अभ्यास को हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कर्मचारियों के लिए यह ओर भी अनिवार्य है क्योंकि उनका अधिकतर समय कुर्सी पर बैठ कर कार्य करने में ही व्यतीत होता है जिस से तरह तरह की बीमारियों शरीर में घर करने लगती है।
क्षेत्रीय लेखा कार्यालय के सहायक नियंत्रक श्री लक्ष्मण सिंह आईडीएएस व श्री कश्मीरी लाल, व लेखा अधिकारी (प्रसाशन), श्री परमिंदर सिंह, व लेखा अधिकारी, अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। श्री कश्मीरी लाल ने बताया कि श्री राजकुमार अरोड़ा, आईडीएएस, प्रधान नियंत्रक (सेना) चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार व कार्यालय के प्रभारी अधिकारी श्रीमति मंजीत कौर आईडीएएस, अपर नियंत्रक के मार्ग दर्शन के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।





























