ਦੇਸ਼ਦੁਨੀਆਂਪੰਜਾਬ

कैंट क्षेत्र में शरारती तत्वों ने तोड़े कारों के शीशे, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

जालंधर कैंट, सैवी चावला/रमन जिंदल। बीती देर रात थाना कैंट क्षेत्र के अधीन आते मोहल्ला नंबर 30 और सोफी पिंड में शरारती तत्वों द्वारा कारों के शीशे तोड़े गए।ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंधी थाना कैंट में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

जानकारी देते हुए मोहल्ला नंबर 30 के निवासी ऋषि बत्रा पुत्र विजय कुमार बत्रा ने बताया कि देर रात्रि 2:30 बजे के करीब उनकी गाड़ी के सभी शीशे तोड़े गए और पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी का भी शीशा तोड़ा गया। सुबह होते ही उन्होंने जब देखा कि उनकी गाड़ी के सभी शीशे टूटे पड़े हैं तो पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा, जिसमें काले रंग की एक्टिवा पर सवार तीन युवक हाथों में हथियार उठाकर उनकी गाड़ी के पास रुकते हैं और गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए गाड़ी के सभी शीशे तोड़कर, कुछ दूरी पर खड़ी एक अन्य गाड़ी का शीशा तोड़कर चले जाते हैं।

इसकी शिकायत थाना कैंट में दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की ओर आरोपियों की पहचान हेतु सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि काले रंग की एक्टिवा पर सवार तीन युवक बेखौफ तरीके से गाड़ी की तोड़फोड़ कर रहे हैं। जिनको कानून का किसी प्रकार का डर नहीं दिखाई दे रहा है।

थाना कैंट प्रभारी हरभजन लाल ने बताया कि थाना कैंट के अधीन आते सूफी पिंड में भी एक पुलिस मुलाजिम की गाड़ी का शीशा तोड़ा गया है जब वहां जाकर सीसीटीवी कैमरे देखे गए और जांच की गई तो पता चला कि वहां पर भी इन्हीं तीन शरारती युवकों ने पुलिस मुलाजिम की गाड़ी का शीशा भी तोड़ा है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए जिस तरफ वह एक्टिवा लेकर जा रहे थे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। सोफी पिंड से वारदात को अंजाम देकर एक्टिवा सवार तीनों आरोपी गांव रहमान पुर की तरफ गए थे। कैंट में इस प्रकार की ख़ौफनाक वारदात होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

इस मौके नवयुवक वाल्मीकि सभा (रजि.) जालंधर कैंट के प्रधान भारत बत्रा ने कहा कि इस प्रकार की गुंडागर्दी कानून के लिए चैलेंज है। उन्होंने कहा कि इस वारदात के बाद स्थानीय लोग अपनी गाड़ियों और खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिस तुरंत एक्शन हुए जल्द से जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ़ बनती कानूनी कारवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button