ਦੇਸ਼ਪੰਜਾਬ

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के कार्यालय में आयोजित बैठक में की शिरकत

सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने छावनी वासियों को आ रही समस्याओं व रूकावटों को दूर कर राहत देने की बात कही

कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया आश्वासन, भाजपा सरकार कैंटोनमेंट की सिविल जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध

जालंधर कैंट, एच एस चावला। लोकसभा हल्का जालंधर के दौरे पर आए कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल वीरवार को कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शिरकत की। बैठक में कैंटोनमेंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एस.के. सोहल (सेना मेडल), सी.ई.ओ श्री रामस्वरूप हरितवाल, सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला सहित कैंटोनमेंट बोर्ड के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने कानून मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के कैंटोनमेंट के लोगों को पेश आ रही समस्याओं को समझा और कैंटोनमेंट के सिविल पब्लिक को राहत देने के लिए बहुत से कदम उठाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छावनियों में बसे लोगों को कैंटोनमेंट एक्ट की परेशानियों से बचाने के लिए भारत की अधिकतर छावनियों को साथ लगते नगर निगम या निकायों में शामिल करने का कार्य चल रहा है।

सिविल सदस्य पुनीत भारती शुक्ला ने लंबे समय से रजिस्ट्रियों पर लगी रोक, सब डिविजनल प्रॉपर्टीज के म्यूटेशन का मामला, जी.एल.आर रजिस्टर में मोटेशन का मामला, रिहैबिलिटेशन प्रॉपर्टीज के मालिकाना हक का मामला , कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल एरिया को रिव्यू करने के मामलों में आ रही कैंटोनमेंट एक्ट के तहत समस्याओं व रूकावटों को दूर कर, छावनी के लोगों को राहत देने की बात कही। सी.ई.ओ रामस्वरूप हरितवाल ने कैंटोनमेंट क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही लोकहित की सुविधाओं को प्रोजेक्ट पर दिखाया तथा कैंटोनमेंट के सिविल एरिया में हो रहे कामों की जानकारी दी।

कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी समस्याएं ध्यान से सुनकर आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार कैंटोनमेंट की सिविल जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की 58 कैंटोनमेंट क्षेत्र में लोगों को आ रही समस्याओं के पक्के तौर पर हाल होने का कार्य चल रहा है।

कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों को केंद्र सरकार से छावनी निवासियों के लिए विभिन्न स्कीमों के तहत मदद लेने के लिए कार्य करने के लिए कहा। इस मौके कार्यालय अधीक्षक राजेश अटवाल, भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, श्री मनोरंजन कालिया, के.डी.भंडारी, राम अवतार अग्रवाल, अशोक सरीन, शिव दर्शन, रमन पबी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button