
हरमनप्रीत की सेना इंडोनेशिया से भिड़ेगी; महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ उतरेगी
PRIME INDIAN NEWS✍️H S CHAWLA
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें रविवार, 20 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक के साथ लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का सीधा टिकट हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने वाली टीम को लॉस एंजिल्स-28 के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।
पहले दिन महिला टीम का उज्बेकिस्तान से मुकाबला भारतीय महिला टीम पूल बी के अपने पहले मुकाबले में सुबह 7:30 बजे उज्बेकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में टीम 2023 एशियन गेम्स के कांस्य पदक से आगे बढ़कर इस बार स्वर्ण पर निशाना साधेगी।
इसके बाद हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे इंडोनेशिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। हांगझोउ एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम इस बार भी खिताब बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
















